केजरी के यू-टर्न पर कैप्टन की नसीहत, बोले- बंद करें लोगों की भावनाओं से खेलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल पर फिर यू-टर्न लेकर एक बार फिर से अपनी अस्थिर सोच व विश्वसनीयता की कमी को साबित कर दिया है। उन्होंने आप कन्वीनर से इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
कैप्टन ने कहा कि आप नेता ने पंजाब व इसके लोगों के हितों की रक्षा को लेकर वचनबद्धता व ईमानदारी में कमी को फिर साफ कर दिया है। उन्होंने केजरीवाल को एक बड़ा धोखेबाज बताते हुए कहा कि उनके शब्दों की कीमत नमक की एक चुटकी के बराबर भी नहीं है।
वह लोगों को सरेआम गुमराह करने से नहीं कतराते। अब वक्त आ गया है कि वह एसवाईएल पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। क्योंकि उनकी कभी हां, कभी न की नीति से पंजाब ही नहीं, हरियाणा व दिल्ली के लोगों को भी ठेस पहुंच रही है।
'पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ खेलना बंद करें आप कन्वीनर'
गौरतलब है कि कैप्टन ने बुधवार को आशंका जताई थी कि केजरीवाल अपने पंजाब हितैषी पक्ष से वापस हट जाएंगे। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल को एसवाईल पर अपनी चुप्पी तोड़ने के बाद यू-टर्न लेने में मात्र दो दिन लगे। उन्हें पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ खेलना बंद कर देना चाहिए।
जिनके लिए यह जिंदगी और मौत का मामला है। सिर्फ दो दिन पहले केजरीवाल ने माना था कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है। जो साफतौर पर पार्टी में कलह से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश थी। बुधवार को उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा कि दिल्ली का पंजाब के पानी पर अधिकार है। कैप्टन ने कहा कि दिल्ली सीएम ने इस गंभीर मुद्दे का मजाक बना दिया है।
लगातार पक्ष बदल कर वह अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं। इससे साफ है कि उनके विचार उस दिन की जरूरत के हिसाब से तय होते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एसवाईएल ही नहीं, सभी मुद्दों पर यू-टर्न लेने को बदनाम हैं।
इस आदत ने उन्हें सोशल मीडिया पर मजाक का केंद्र बना दिया है। आप नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके दिमाग में पंजाब के लोगों के कल्याण का विचर आखिर में आता है। वह सिर्फ किसी भी तरह से राज्य में सत्ता हासिल करने की रुचि रखते हैं।