फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain asks badal ' why he quites on panthak ajenda'

बादल से कैप्टन का सवाल, 'पंथक एजेंडे पर चुप क्यों हैं'

Wed, 08 Jul 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
captain asks badal ' why he quites on panthak ajenda'

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता व पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंथक एजेंडे का सहारा लेने के मामले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर अकाली दल की ओर से बादल के बचाव में जारी बयानों पर प्रतिक्रिया स्वरूप कैप्टन ने कहा कि अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए किसी अन्य का इस्तेमाल करना बादल को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में कैप्टन अमरिंदर ने आरोप लगाया कि बादल ने पंथक एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि बादल यह सोचें कि वह असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका सकते हैं, तो यह मुख्यमंत्री की गलती होगी।

बादल पर सियासी फायदे के लिए ऐसा करने का आरोप लगाते हुए कैप्टन ने चेतावनी दी कि बादल हर बार लोगों को धोखा नहीं दे सकते। वह बादल से अच्छी तरह परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तो बस उन्होंने पंथक रास्ते पर चलना शुरू किया है। वह दिन दूर नहीं जब बादल पंथ को खतरे में होने का शोर भी मचाएंगे।

उन्होंने कहा कि अब लोग धोखे में नहीं आने वाले हैं, क्योंकि पंजाब के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि बादल नशे, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की हालत से जनता को राहत नहीं दे सके।

बादल पहले आम लोगों की भावनाओं व मानसिकता को भड़काते हैं। फिर खुद जेल जाने के बहाने किसी सरकारी गेस्ट हाउस में छिप जाते हैं।

साथ ही लोगों को प्रदर्शन में परेशान होने व मरने के लिए छोड़ देते हैं। कैप्टन ने कहा कि अब पंजाब के लोग झांसे में आने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed