फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh Vs partap singh bajwa in punjab congress

धुरी उपचुनाव बना अखाड़ा, बाजवा-कैप्टन में कलह

Tue, 31 Mar 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh Vs partap singh bajwa in punjab congress

धुरी उपचुनाव अखाड़ा बन गया है। चुनाव को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजवा में जबरदस्त ठनी हुई है। हुआ यूं कि धूरी उपचुनाव को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को अहम बैठक बुलाई गई। बैठक का कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट ने बायकॉट किया।

विज्ञापन


हालांकि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी डॉ. शकील अहमद भी पहुंचे थे। बावजूद इसके कैप्टन गुट के ज्यादातर विधायक मीटिंग में नदारद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने धूरी उप चुनाव की रणनीति तय करने को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन किया था। इसमें प्रदेश कांग्रेस केसभी बड़े नेता, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन नहीं आए तो कई विधायक नहीं आए

captain amrinder singh Vs partap singh bajwa in punjab congress

दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा में पार्टी के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को न्योता नहीं दिया गया था। इसके चलते कैप्टन गुट ने बैठक का बायकॉट कर दिया। सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ भी मीटिंग में नहीं गए।

हालांकि कैप्टन कैंप का कहना था कि जाखड़ के पिता बीमार हैं, इसलिए वह बैठक में नहीं जा सके। बैठक में सिर्फ 9-10 विधायक पहुंचे। बैठक में उपस्थित होने वाले बड़े नेताओं में रजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह व ब्रह्म मोहिंद्रा शामिल थे।

बाकी विधायकों में तृप्त रजिंदर बाजवा, गुरकीरत सिंह कोटली कैप्टन गुट के थे। बाजवा गुट का दावा था कि बैठक में करीब डेढ़ सौ नेता शामिल हुए। हालांकि कैप्टन गुट इसे फ्लॉप शो बता रहा है।

एक अप्रैल से प्रचार शुरू करेंगे बाजवा

captain amrinder singh Vs partap singh bajwa in punjab congress

बैठक में चुनाव का खाका तैयार कर प्रमुख जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। राणा गुरमीत सोढी के इंचार्ज पद छोड़ने के बाद अब विजय इंदर सिंगला ही चुनाव इंचार्ज होंगे। बाजवा 1-2 अप्रैल से धूरी में ही कैंप करेंगे। 11 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला के पोते सिमर प्रताप को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed