{"_id":"58c779194f1c1b6b3732a165","slug":"captain-amrinder-singh-strict-on-syl-controversy-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SYL के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के आक्रामक तेवर, विरोधियों को कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के आक्रामक तेवर, विरोधियों को कड़ी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसवाईएल के मुद्दे पर आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने का कि पंजाब में इतना पानी ही नहीं है कि किसी और को दिया जा सके। पानी के मसले को समझदारी और बातचीत के जरिये निपटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब का पानी बचाने के लिए जो करना पड़ेगा, वे करेंगे। उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर से पहले रविवार दोपहर राज्यपाल से मिलने पहुंचे निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी एसवाईएल के मुद्दे पर अपने स्टैंड को दोहराते हुए कहा था कि एसवाईएल का मुद्दा एक गंभीर विषय है और नई सरकार को भी पानी के लिए पंजाब के पक्ष में कायम रहना चाहिए।
कैप्टन अमरिंदर सिंह रविवार शाम पंजाब राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल वीपी बदनौर से मिलने पहुंचे थे और राज्यपाल के समक्ष उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कांग्रेस का मुख्य एजेंडा डेवलपमेंट है
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य एजेंडा डेवलपमेंट है और पंजाब की डेवलपमेंट के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर राजनीतिक रंजिश से कोई काम नहीं किया जाएगा।
न ही किसी नेता को राजनीतिक रंजिश के आधार पर कोई काम करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति की पुरानी रिवायतों को इस बार कांग्रेस तोड़ेगी और रंजिश की राजनीति को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही सबके साथ मिलकर राज्य की उन्नति के लिए काम किया जाएगा।
अगर कोई नेता राजनीतिक रंजिश के तहत कोई काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनाव मेनिफेस्टो में जो भी वादे किए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस ने अपने जो भी एजेंडे रखे हैं, उन पर पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा। इसमें कोई राजनीति नहीं की जाएगी।