फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh seeks pm modi cooperation to sell surplus electricity to pakistan nepal

एक मामले में कैप्टन ने PM मोदी से मांगा सहयोग, बोले- विशेष पैकेज दे सरकार

Fri, 21 Apr 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh seeks pm modi cooperation to sell surplus electricity to pakistan nepal
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सहयोग मांगा है। वहीं हिमाचल, जम्मू की तरह विशेष पैकेज देने को भी कहा। दरअसल, सीएम ने पाकिस्तान और नेपाल को पंजाब की सरप्लस बिजली बेचने के लिए अनुमति देकर पीएम नरेंद्र मोदी का सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


कैप्टन ने पीएम से मांग की कि हिमाचल और जेएंडके का विशेष पैकेज न बढ़ाया जाए। अगर इन्हें पैकेज दिया जाता है तो पंजाब को भी दिया जाए। सीएम ने वीरवार को प्रधानमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


कैप्टन ने राज्य में खेती को लाभप्रद बनाने के  लिए केंद्र से सहायता की मांग की, ताकि कम कीमत भुगतान के विधि विधान को दुरुस्त करके धान की जगह किसानों को दूसरी फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे चली बैठक के बाद सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष सीमांत इलाकों केकिसानों की समस्याएं उठाईं। इन किसानों को ज्यादा मुआवजा देने की मांग की ताकि सीमा प्रबंधन को प्रभावशाली बनाया जा सके।

नेपाल भारत से बिजली खरीदना चाहता है

captain amrinder singh seeks pm modi cooperation to sell surplus electricity to pakistan nepal
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सीएम ने पड़ोसी राज्यों के विशेष पैकेज को दोबारा जीवित करने की संभावनाओं को रोकने के संबंध में मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि यह राज्य में निवेश लाने, बेरोजगारों को नौकरी देने और राज्य की आर्थिकता को पटरी पर लाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नुकसान पहुंचाएगा।

सीएम ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य में घरेलू मांग से निपटने के बाद एक हजार मेगावाट सरप्लस बिजली है। इसे पाकिस्तान या नेपाल को बेचने में मदद की जाए। इससे लोग अतिरिक्त टैक्स के बोझ से बच सकेंगे। पंजाब की सीमा पाकिस्तान से लगती है, गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट सीमा के पास है।

जिस कारण पाक को लगातार बिजली सप्लाई करना राज्य के लिए कठिन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि नेपाल भारत से बिजली खरीदना चाहता है अगर केंद्र सरकार अनुमति दे तो नेपाल को पंजाब बिजली सप्लाई कर सकता है। उन्होंने पीएम से गुजारिश की कि वे केंद्रीय बिजली मंत्रालय सलाह दें कि पाक और नेपाल को बिजली बेचने के पंजाब सरकार के प्रस्ताव के हित में विचार करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed