फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh joking with navjot sidhu on question of wife election seats

पत्नियों की सीट हड़पने के सवाल पर कैप्टन की चुटकी, सिद्धू ने भी दिया साथ

Wed, 25 Jan 2017 04:14 PM IST
रमेश शुक्ला 'सफर'/अमर उजाला, अमृतसर
रमेश शुक्ला 'सफर'/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 25 Jan 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh joking with navjot sidhu on question of wife election seats
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ, प्रेस कांफ्रेंस
नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब पत्नियों की सीट हड़पने को लेकर सवाल पूछा गया तो कैप्टन ने चुटकी लेते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि सिद्धू ते मेरा इक्को जैहा हाल हैगा। जो रब नूं मंजूर। बता दें कि विधानसभा चुनाव में इस बार अमृतसर के नौ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा-शिअद से लेकर आम आदमी पार्टी ने किसी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया है।
विज्ञापन


पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की सीट हथियाकर खुद नवजोत सिंह सिद्धू ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमृतसर के चुनाव मैदान में इस बार सिर्फ एक महिला उम्मीदवार भूपिंदर कौर है। भूपिंदर कौर साउथ से आजाद खड़ी हैं। वह पहले भी आजाद पार्षद रह चुकी है। अमृतसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में नवजोत कौर सिद्धू के सामने आजाद उतरीं सिमरप्रीत कौर इस बार दोनों एक हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर मोहर लगाने के लिए दोनों एक साथ लोगों तक जा जरूर रही हैं लेकिन दोनों ही चुनाव नहीं लड़ रही हैं। अमृतसर में आजाद उतरीं भूपिंदर कौर कहती हैं कि सियासी पार्टियां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन सब झूठे हैं। विधानसभा चुनाव में किसी सियासी दल ने महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सम्मान है यह है बराबर का दर्जा। इस बार के चुनाव रैलियों में यूथ की गिनती भी कम है। सोशल मीडिया में हरेक नेता की फोटो रैली के तुरंत बाद अपलोड हो जाती है। यूथ नेताओं को सोशल मीडिया में सर्च कर रहा है। इसी कारण रैलियों में यूथ की भीड़ कम दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed