{"_id":"584aad304f1c1be67244ac72","slug":"captain-amrinder-singh-criticized-narendra-modi-arun-jaitely-for-ludhiana-lady-death-due-to-noteban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नोटबंदी के कारण गई लुधियाना में महिला की जान, मोदी-जेटली जिम्मेवार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नोटबंदी के कारण गई लुधियाना में महिला की जान, मोदी-जेटली जिम्मेवार'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Dec 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में महिला की मौत नोटबंदी के कारण हुई, जिसके लिए नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली जिम्मेवार हैं। यह कहना है, पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी के अनियोजित कदम के चलते लोगों को हुए दुखद नुकसान के बदले मोदी सरकार उन्हें शर्मनाक तरीके से छोटी रियायतों का लालच दे रही है।
उन्होंने सरकार की निंदा करते हुए नोटबंदी से संबंधित पंजाब में एक और मौत पर दुख जताया। कैप्टन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री अरुण जेटली जैसे सरकार में उनके साथियों के भीतर संवेदना की कमी के चलते ही यह दर्दनाक दिन देखने पड़े हैं।
नोटबंदी से प्रभावित गरीबों की समस्याओं का हल निकालने के बजाय अपनी नाकामियां छिपाने हेतु सरकार डिजिटल बैंकिंग अपनाने के प्रलोभन दे रही है। लुधियाना में एक बैंक गार्ड द्वारा धक्का मारने के बाद हार्ट अटैक के चलते महिला की मौत हो गई। जोकि अपने परिवार की जरूरतों के लिए कुछ पैसे निकलवाने को घंटों से लाइन में खड़ी थी।

न्यायपालिका से दखल देने की मांग की
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि मोदी सरकार की अनियोजित नोटबंदी को एक माह बीतने के बावजूद भी लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने लोगों को बचाने के लिए न्यायपालिका से दखल देने की अपील की। कैप्टन ने जोर दिया कि जेटली द्वारा वीरवार को दी रियायतें नोटबंदी के चलेत जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। वित्तमंत्री पेट्रोल, डीजल और बीमा पॉलिसी की बातें कर रहे हैं और लोगों के पास घर का राशन खरीदने को पैसे नहीं हैं।
उन्होंने मोदी और उनकी टीम की सरेआम उदासीनता की निंदा की। जिन्हें भारत के नागरिकों की मेहनत से कमाई पूंजी हड़पने का कानूनी तरीका मिल गया है। कैप्टन ने सवाल किया कि क्या दुनिया में ऐसा कोई कानून है जो चुनी हुई सरकार को अपने ही लोगों पर उनके अपने रुपये को इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की इजाजत देता है।
नोटबंदी के चलते देश में वित्तीय अराजकता, अव्यवस्था के अलावा सामाजिक परेशानियां पैदा हो रही हैं। लोगों को रेल यात्रा, बीमा पर कुछ पैसों की छूट नहीं चाहिए। बल्कि उन्हें अपने परिवारों के लिए खाना चाहिए, उन्हें जीने के लिए रुपये चाहिए। कैप्टन ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने हालातों को संभालने को तुरंत कदम न उठाए तो इसके गंभीर नतीजे सामने आ सकते हैं।