फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh criticized narendra modi and ban on ndtv channel

कैप्टन बोले- झूठे हैं नरेंद्र मोदी, NDTV पर पाबंदी लोकतंत्र का कत्ल

Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh criticized narendra modi and ban on ndtv channel
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और वे एनडीटीवी पर पाबंदी को लोकतंत्र का कत्ल बता रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कैप्टन शनिवार को पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन क्या है, पहले उन्हें यह समझना होगा। जंतर-मंतर पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। रामकिशन ने पूर्व सैनिकों के हक के लिए जान दी है। कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान की कौन परवाह करता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी।
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब के मुद्दों पर बहस करने में दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कांग्रेस को जोड़ रहे हैं, तोड़ नहीं रहे। वह सरकार बनाने में मदद करने में जुटे हैं। बादल सरकार के राज में पंजाब में पंजाबी चैनलों की लॉचिंग पर लगा प्रतिबंध कांग्रेस सत्ता में आते ही हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीटीवी पर बंदी नहीं हटी तो राजभवन के बाहर धरना दूंगा

captain amrinder singh criticized narendra modi and ban on ndtv channel
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने एनडीटीवी पर रोक को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।  उन्होंने कहा कि यदि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस प्रतिबंध को वापस नहीं लेती है तो नौ नवंबर को चैनल के बंद रहने के दौरान दिन भर रोष प्रकट किया जाएगा।

सरकार को तानाशाही आदेशों को वापस लेना चाहिए। इसके विरोध में वह नौ नवंबर को गवर्नर हाउस के बार धरना देने से भी गुरेज नहीं करेंगे। पंजाब में कांग्रेस सरकार आने पर मीडिया को बादलों और उनके साथियों के नियंत्रण से बाहर निकाला जाएगा।

मीडिया संस्थानों को पेशेवर वातावरण व आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाएंगे। कैप्टन के अनुसार पूर्व सैनिक की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेना भी मोदी सरकार का लोकतंत्र व बराबरी के सिस्टम को खत्म करने की साजिश है।

एसवाईएल पर पंजाब विरोधी फैसला तो छोड़ दूंगा पद

captain amrinder singh criticized narendra modi and ban on ndtv channel
केजरीवाल और कैप्टन
एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि यदि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब के खिलाफ आया तो वे सांसद पद छोड़ देंगे। यह भी कहा कि उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के सभी विधायक भी अपने पर से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल पर पंजाब को बैकफुट पर ले जाने का आरोप लगाया है। कैप्टन ने कहा है कि एसवाईएल के मामले में पंजाब सरकार कोर्ट में बेहतर तरीके से डिफेंड करने में नाकाम रही है। शिअद का केस को लेकर दोहरा रवैया रहा है।

अब बादल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के लिए पंजाब के हितों को ताक पर रखा। कैप्टन ने कहा कि वह पंजाबी सूबा बनाने के पहले दिन से ही खिलाफ रहे हैं। अकाली दल का एक सूत्रीय एजेंडा पंजाब को सिख बहुल राज्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed