{"_id":"58c397164f1c1bd810dc4bb7","slug":"captain-amrinder-singh-congress-punjab-election-results-punjab-assembly-election-2017-counting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Election Result: पंजाब ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', कैप्टन को मिला जन्मदिन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Result: पंजाब ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', कैप्टन को मिला जन्मदिन का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से साफ हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस ने अपना 'हाथ' फैला दिया है, वहीं आज पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन भी है। उन्हें जन्मदिन पर दोहरी खुशी मिली है। पटियाला शहरी क्षेत्र से उनका मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह से थी, जिन्होंने अपनी हार मान ली है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह यहां से लगातार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि यह सच्चाई की जीत है। जनरल सिंह कहते हैं कि यह जनता का फैसला है और जनता ने जो किया वह उन्हें मंजूर है। हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। वैसे भी चुनाव हैं, हार और जीत लगी रहती है।
कैप्टन की जीत से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। परिवार के सदस्य काफी खुश हैं। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। हाल ही में उनके नाती की शादी हुई, ऐसे में नई बहू भी उनके लिए लकी साबित हुई।

कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल
कांग्रेस कार्यालय में जश्न
दूसरी ओर, पंजाब विधानसभा चुनाव मतगणना के रुझान आते ही कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता ढोल और नगाड़ों की थाप की झूम रहे हैं। चुनाव के रुझान जैसे-जैसे कांग्रेस के पक्ष में जाते दिखे पार्टी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता उमड़ने शुरू हो गए।
ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे। कैप्टन को जन्मदिन व जीत की बधाई देने लिए कांग्रेस नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, शिअद व आम आदमी पार्टी के कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना से पूर्व खासी उत्साहित नजर आ रही थी, लेकिन जैसे-जैसे रुझान आने लगे आप नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई। पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। लोग लड्डू बांट रहे हैं। लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की बढ़त पर नाच-गा कर खुशी मना रहे हैं।