फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder, Punjab Congress, BJP, 5 state Result

पांच राज्यों के नतीजों पर चले सियासी तीर, कैप्टन बोले, किस बात का जश्न मना रही है भाजपा

Thu, 19 May 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder, Punjab Congress, BJP, 5 state Result
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों केबाद सूबे की सियासत भी गर्माई। सभी पार्टियों ने एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाए।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी लोगों के फैसले को सिर-माथे पर लेती है। जीतना या हारना इतना मायने नहीं रखता। पार्टी का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है।

तीन राज्यों में कांग्रेस नंबर दो पर रही और पुड्डुचेरी में सरकार बनाई। कांग्रेस नीचे आ सकती है, पर बाहर नहीं हुई है। असम में पिछले पंद्रह सालों से सरकार केखिलाफ रोष था।
विज्ञापन


उन्होंने हैरानी जताई कि भाजपा किस बात को लेकर जश्न मना रही है। जिसे पांच में से चार राज्यों में लोगों ने नकार दिया है। भाजपा को एक उत्तर-पश्चिम सांप्रदायिक पार्टी के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे दर्शाते हैं कि कांग्रेस का एक सियासी पार्टी के तौर पर अंतिम संस्कार हो गया है। जिसकी आखिरी औपचारिकता अगले साल पंजाब में पूरी हो जाएगी।

नतीजों से साफ है कि लोग मजबूत फेडरल आइडियोलॉजी वाली पार्टियों को पसंद कर रहे हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पार्टियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। पंजाब में भी यही दोहराया जाएगा।

नतीजों ने एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर की भी पोल खोल दी है। यही पंजाब में भी होगा। बादल ने कहा कि दिल्ली एमसीडी केनतीजों के बाद आप का भी अंत शुरू हो गया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का असर पंजाब पर भी पड़ेगा। शिअद-भाजपा गठबंधन जीत की हैट्रिक बनाएगा।

पूरे देश में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। कांग्रेस को इससे सबक लेते हुए टकराव की राजनीति छोड़ देनी चाहिए। इसके चलते देश के सभी हिस्सों में लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।


आप केपंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है। अब 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ आप ही शिअद-भाजपा के मफिया राज से लोगों को छुटकारा दिलाएगी।

कांग्रेस से देश सौ फीसदी मुक्त होने जा रहा है। पंजाब में कांग्रेस वेंटिलेटर पर चली गई है और 2017 में इसका वजूद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed