{"_id":"5cf162c6bdec22073c2c90cb","slug":"captain-amarinder-singh-wrote-letter-to-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- कहा- आवास योजना की शर्तों में पंजाब को मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- कहा- आवास योजना की शर्तों में पंजाब को मिले छूट
Sat, 01 Jun 2019 12:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मांग की है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शर्तों में ढील दी जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को इसके दायरे में लाया जा सके। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर इस मामले में दखल देने की अपील की है। सीएम ने कहा है कि एसईसीसी के अंतर्गत कच्चे मकान की परिभाषा बहुत सीमित रह जाती है।
विज्ञापन
इसके चलते पंजाब के ग्रामीण इलाकों के बहुत से गरीब योग्य परिवार इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं। शर्तों में बदलाव के बाद पंजाब में स्कीम का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा। पीएम के साथ एक सितंबर 2018 को हुई मीटिंग का जिक्र करते हुए कैप्टन ने कहा कि तब मोदी ने पंजाब में स्कीम के निम्न स्तर के प्रदर्शन का जिक्र किया था।
विज्ञापन
सिर्फ नौ माह में ही पंजाब का रैंक 25 से तीसरे स्थान पर आ गया है। उनकी सरकार इसे जारी रखते हुए हर गरीब ग्रामीण परिवार को पक्के घर मुहैया करवाएगी। सीमित नियमों के कारण बड़े पैमाने पर गरीब परिवार इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस समस्या के हल के लिए सीएम ने कच्चे घर की उपयुक्त परिभाषा की सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा नियमों में पक्की ईंटें और लकड़ी के बाले भी शामिल किए जाने चाहिए। जो कि अभी स्कीम की शर्तों में नहीं हैं। इनको शामिल किए जाने से ज्यादा से ज्यादा परिवारों को स्कीम का लाभ मिल सकेगा।