फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh special interview to amar ujala

#AUSpecial: खास बातचीत में कैप्टन ने बताया- क्यों सिद्धू ने ज्वाइन की कांग्रेस?

Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh special interview to amar ujala
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
अपना आखिरी चुनाव कहकर मैदान में उतरे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में इस बार पार्टी की जीत को लेकर काफी भरोसेमंद हैं। कैप्टन का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की पंजाब के पानियों पर चुुप्पी और दिल्ली में उनकी सरकार की नाकामी उन पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पंजाब में बादल सरकार हर फ्रंट पर फेल रही है। इसलिए लोग अब बदलाव के तौर पर कांग्रेस को ही देख रहे हैं। इस बार कैप्टन अपने होमटाउन पटियाला शहरी के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन ने अपनी पूरी ताकत लंबी हलके में झोंक रखी है।
विज्ञापन


हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कैप्टन की सीएम पद की दावेदारी पर सवाल उठे थे, लेकिन राहुल गांधी के उन्हें सीएम पद के उम्मीदवार बताने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। प्रचार के बीच अमर उजाला की पत्रकार रिंपी गुप्ता ने उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन से सवाल-जवाब

Captain amarinder singh special interview to amar ujala
1. चुनाव प्रचार किस तरह का चल रहा है?
- प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। पूरे पंजाब में कांग्रेस की लहर चल रही है। जहां भी चुनावी रैलियां या सभाएं करने जा रहा हूं, लोगों में  बड़ा उत्साह है। लोग कहते हैं कि वह न तो बादलों को मुंह लगाएंगे और न ही बाहरी नेता अरविंद केजरीवाल की पार्टी का साथ देंगे। लोग पंजाब के विकास के लिए कांग्रेस पर ही भरोसा कर रहे हैं।

2. अकाली उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह कह रहे हैं कि नामांकन भरने के बाद से कैप्टन खुद हलके से लापता हो गए हैं। चुनावों में लोगों से संपर्क नहीं कर रहे हैं, तो बाद में क्या मिलेंगे?
- जनरल कौन होता है मेरे बारे में ऐसा कहने वाला। हलके के लोग जानते हैं कि सारे पंजाब की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है। अकेला किसी एक हलके में रहकर चुनाव प्रचार करना संभव नहीं है। जनरल का तो चुनावों में मांजा फेर दिया जाएगा। जो अब बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है, चुनावों के बाद सारी हवा निकल जाएगी।

3. जनरल जेजे सिंह आप पर पाकिस्तान के लोगों से संबंध होने के आरोप लगा रहे हैं?
- इससे जनरल की हैसियत का पता लगता है। जनरल बौखलाहट में आकर यह सब बातें कर रहे हैं। उन्हें अपनी हार नजदीक दिख रही है।

सिद्धू के सवाल पर भी बोले कैप्टन

Captain amarinder singh special interview to amar ujala
सिद्धू और कैप्टन - फोटो : फाइल फोटो
4. नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में ज्वाइन करने के बाद उन्हें डील के तौर पर पंजाब में सीएम पद देने की बात सामने आ रही थी। क्या इस तरह की कोई डील हुई थी?
- कांग्रेस में ज्वाइनिंग के समय कोई डील नहीं होती। सिद्धू पंजाब में पार्टी के लिए केवल स्टार कैंपेनर रहेंगे। सिद्धू कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते थे, क्योंकि उनका परिवार पुराना कांग्रेसी है। राहुल गांधी से पहले सिद्धू के साथ उनकी भी तीन-चार बैठकें हुई थीं, लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई थी।

5. पटियाला शहरी और लंबी में से कौन सी आपके लिए अहम है। जीते तो कौन सी सीट छोड़ेंगे?
- दोनों ही सीटें मेरे लिए अहम हैं। एक सीट मेरे दिल के साथ जुड़ी है। जबकि लंबी पर चुनाव लड़ने का फैसला प्रकाश सिंह बादल को हराने के लिए लिया है। जिस व्यक्ति ने पूरे पंजाब को बर्बाद किया, उसे अब इस सीट से बुरी तरह से हराना मेरा मकसद है। जीतने के बाद कौन सी सीट छोड़ूंगा, इस पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed