फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder singh says Dr. Manmohan Singh is not interested in contesting elections

लोकसभा 2019: अमृतसर से मनमोहन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलों पर कैप्टन ने लगाया विराम

Tue, 12 Mar 2019 08:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder singh says Dr. Manmohan Singh is not interested in contesting elections
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में भी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों को लेकर कयासों का बाजार भी गर्म है। कयास लगाए जा रहे थे कि अमृतसर से पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने यह साफ कर दिया है कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में उनके नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने दावा किया था कि उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह से अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। इसके बाद पंजाब के कई अन्य कांग्रेस नेताओं के बयान भी आए जिसमें कहा गया कि डॉ. सिंह अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही मीडिया में यह खबर चलने लगी कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह से अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने को कहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते शनिवार को दिल्ली में उनकी डॉ. मनमोहन सिंह से औपचारिक मुलाकात हुई थी। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को पंजाब में कांग्रेस की चुनाव रणनीति के बारे में जानकारी दी थी। कैप्टन ने मनमोहन सिंह के अमृतसर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह खुद ही चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed