{"_id":"58c8c3a64f1c1b361f32ae74","slug":"captain-amarinder-singh-s-mother-mohinder-kaur-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरेंद्र सिंह की माता की तबीयत खराब, कोलंबिया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरेंद्र सिंह की माता की तबीयत खराब, कोलंबिया अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन की मां मोहिंदर कौर बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की मां मोहिंदर कौर को बीमार होने के कारण मंगलवार शाम को स्थानीय कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 94 साल की मोहिंदर कौर की हालत खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी।
उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण मोहिंदर कौर पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। मंगलवार दोपहर मोहिंदर कौर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस कारण उन्हें तुरंत पटियाला के कोलंबिया एशिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उनकी हालत पर नजर रखने के लिए दाखिल कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मोहिंदर कौर की हालत स्थिर बनी हुई थी। मोहिंदर कौर का हालचाल जानने के लिए इस दौरान अस्पताल में कांग्रेसियों का आना-जाना लगा रहा।