फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   captain amarinder singh reaction about malerkotla insident

ग्रंथ की बेअदबी की सूचना देने गए लोगों पर दागीं 90 गोलियां: कैप्टन

Mon, 27 Jun 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना (फतेहगढ़ साहिब) Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
captain amarinder singh reaction about malerkotla insident
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब लोग पवित्र ग्रंथ शरीफ की बेअदबी की सूचना विधायक को देने उनके घर गए तो वहां लोगों पर 90 गोलियां दागीं गई।
विज्ञापन


कैप्टन ने अपने मोबाइल से उन जख्मी लोगों की फोटो भी दिखाई जो इस गोलीबारी में घायल हुए। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां गोलीकांड भी बादलों की देन हैं और पंजाब का माहौल खराब करने में कोई न कोई गहरी साजिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मालेरकोटला बेअदबी मामले में बारीकी से जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कैप्टन शनिवार को बस्सी पठाना पहुंचे थे। सुबह दस बजे गिल पैलेस बस्सी पठाना में हलके विच कैप्टन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी। कैप्टन से बात करने के लिए 4132 लोगों ने पंजीकरण किया था जिसमें से करीब 55 लोगों से ही कैप्टन बात कर पाए। कैप्टन ने बाकी की शिकायतों को कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 दिनों में हल करने का भरोसा दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी गोबिंदगढ़ समेत पंजाब भर में नई इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा, किसानों की फसल की भरपाई और पेमेंट एक दिन में होगी, गरीबों को पांच मरले का प्लाट और आर्थिक मदद दी जाएगी, नीले व पीले कार्ड उनको ही दिए जाएंगे जो हकदार हैं, दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल और हर घर में एक नौकरी दी जाएगी, कृषि पर निर्भर किसानों को ट्यूबवेल और बिजली मिलेगी। उनके साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, बस्सी इंचार्ज लखविंदर कौर गरचा, हरनेक सिंह दीवाना भी मौजूद थे। 
 

​बीजेपी काला दिन मनाने की बजाय मौजूदा हालात सुधार

captain amarinder singh reaction about malerkotla insident
विधानसभा क्षेत्र में लोगों से चर्चा करने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश भर में शनिवार को भाजपा की तरफ से मनाए गए काला दिवस पर कहा कि बीजेपी 50 साल पीछे जाने के बजाय नशे खत्म करे, लोगों को पानी की सुविधा दे और बिजली सप्लाई निर्विघ्न कर देश हित के लिए काम करे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 84 के 186 केसों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई नए कमीशन की जांच का स्वागत किया

कार्यक्रम के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह दोपहर का खाना खाने के लिए खमाणों के गांव पोलोमाजरा हाईवे पर मौजूद कैप्टन के ढाबे पर रुके और वहां पार्टी वर्करों के साथ खाना खाया। 
कमलनाथ ने इस्तीफा देकर सही किया

पंजाब कांग्रेस प्रभारी ओहदे से इस्तीफा दे चुके कमलनाथ के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि कमलनाथ ने इस्तीफा देकर सही किया।32 साल बाद कमलनाथ का नाम 84 के दंगों में उछाला जा रहा था। कमलनाथ का नाम न रंगनाथन कमीशन में था और न नानावती की रिपोर्ट में। 32 साल बाद उनका नाम इस मामले में आया तो आरोप सच होने से पहले उन्होंने पार्टी की बेहतरी के लिए इस ओहदे से खुद इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed