फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh react on Sukhbir badal statement

सुखबीर पर सीएम का पलटवार, बोले- अकालियों की लूट से बढ़ा कर्ज का बोझ

Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh react on Sukhbir badal statement
Punjab CM Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल पर पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि वेतन रुकने की वजह अकालियों का दस साल का कुशासन और जीएसटी का हिस्सा मिलने में देरी है। उन्होंने आधारहीन व नकारात्मक आरोप लगा कर जन विरोधी एजेंडा अपनाने केलिए सुखबीर की आलोचना की। उन्होंने सुखबीर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई।
विज्ञापन


सीेएम ने अकालियों द्वारा कांग्रेस पर लगाए अपने वादों से पीछे हटने के आरोपों को रद किया। साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पूरी तरह अकालियों को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने कहा कि राज्य की आर्थिक हालत डगमगाने केलिए अकाली सरकार की गलत और भ्रष्ट नीतियां जिम्मेदार हैं। केंद्र से जीएसटी के योगदान में देरी के कारण इस महीने मुलाजिमों का वेतन देने में देरी हुई है। बादलों और उनके सहयोगियों ने एक दशक के कार्यकाल में अंधी लूट मचाई। जिससे सरकारी खजाना बड़े कर्ज के बोझ तले आ गया है। अपनी असफलता के कारण सूबे पर आए संकट केलिए अब वे कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने मेनिफेस्टो में किए बहुत से वादों को भारी वित्तीय समस्याओं का सामना करते हुए लागू किया। सरकार ने भलाई स्कीमों से लेकर नशों के खात्मे, औद्योगिक विकास, किसानों के कर्ज माफ करने के वादे पूरे किए हैं। कर्ज माफी और कुर्की खत्म होने क े मुद्दे पर सुखबीर के आरोपों की आलोचना करते हुए कैप्टन ने कहा कि वह किसानों के जीवन से खेल रहे हैं। रोजगार के संबंध में ठोस आंकड़ों व तथ्यों को नजरंदाज कर सुखबीर नौजवानों के विश्वास को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जो अकाली सरकार की असफलता के कारण बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएम ने कहा कि सरकार की आलोचना करने को गंभीर मुद्दों की अनुपस्थिति केकारण अकाली सरकार को बदनाम करने को बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उनका मकसद लोगों को गुमराह करना है ताकि वे पिछले दस साल की  अपनी गलतियों से लोगों का ध्यान हटा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed