{"_id":"585a972a4f1c1bd663e3ac00","slug":"captain-amarinder-singh-on-navjot-singh-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले- सिद्धू पर भी लागू होगा एक परिवार, एक टिकट फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले- सिद्धू पर भी लागू होगा एक परिवार, एक टिकट फॉर्मूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव केलिए टिकटों केआवंटन में 20-21 नाम और फाइनल कर दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि जो मौजूदा विधायक जीतने की स्थिति में नहीं होंगे, उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा।
कैप्टन ने कहा कि जल्द ही वह नवजोत सिद्धू से मुलाकात कर उन्हें पार्टी में शामिल करने पर विचार-विमर्श करेंगे। सिद्धू मंगलवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे। क्योंकि कांग्रेस ज्वाइन करने के संबंध में उनकी पहले राहुल से कोई बात नहीं हुई थी।
कांग्रेस में सिद्धू के शामिल होने को लेकर अगले कदम पर जल्द फैसला किया जाएगा। कैप्टन ने फिर दोहराया कि विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी उम्मीदवारों केनामांकन के लिए उनकेजीतने की क्षमता ही एकमात्र आधार होगी। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

'नोटबंदी पर राहुल के सवालों का जवाब दें पीएम'
अमृतसर से सिद्धू के लड़ने के बारे में कैप्टन ने कहा कि इसका फैसला सिद्धू दंपति को करना है कि उनमें से कौन कांग्रेस टिकट पर लड़ेगा। एक परिवार एक टिकट का फॉर्मूला सिद्धू दंपति पर भी लागू होगा। ऐसे में दोनों को टिकट दिए जाने की कोई संभावना नहीं है। कैप्टन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को नोटबंदी पर राहुल गांधी केगंभीर आरोपों का जवाब देना चाहिए। अभी तक मोदी कांग्रेस पर आरोप लगाते रहे हैं, अब वह चुप हैं।
देश को यह जानने का हक है कि उन पर लगे आरोपों की क्या सच्चाई है। राहुल ने आरोप लगाया है कि सहारा अधिकारियों ने मोदी केप्रधानमंत्री बनने से पहले उन्हें करोड़ों रुपये की रिश्वत दी थी। भागने केबजाय मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। कैप्टन ने चंडीगढ़ निगम चुनाव को नोटबंदी पर जनादेश केदावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना पंजाब से नहीं की जा सकती, जहां लोग नोटबंदी केचलते बेहद परेशान हैं।