फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh denied all accusations of AAP of not giving permission to Press conference of Arvind Kejriwal

आमने-सामने: आप का आरोप- कैप्टन ने केजरीवाल को प्रेस कॉन्फ्रेंस से मना किया, कैप्टन की सफाई-एकदम झूठ है

Mon, 28 Jun 2021 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 02:49 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी का कहना है कि कैप्टन कितनी भी कोशिश कर लें, हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऐसे में तनाव बढ़ने के पूरे आसार हैं। 

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh denied all accusations of AAP of not giving permission to Press conference of Arvind Kejriwal
कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंगलवार को चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस ने तूल पकड़ लिया है। भगवंत मान समेत पार्टी के नेताओं ने पंजाब भवन में केजरीवाल की प्रेंस कॉन्फ्रेंस न होने देने का कैप्टन सरकार पर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोप को गलत बताया और कहा कि केजरीवाल चाहें तो उनके लिए लंच का प्रबंध कराने में खुशी होगी। 
विज्ञापन


केजरीवाल चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का एजेंडा घोषित कर सकते हैं। सांसद भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो पंजाब के लोगों के समक्ष कैप्टन सरकार के झूठ का खुलासा करने आ रहे हैं, इसीलिए सरकार डरी हुई है और पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होने देना चाहती। 
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, आम आदमी पार्टी केवल ड्रामा करना चाहती है। कुछ दिन पहले ही केजरीवाल को रैली करने की इजाजत दी थी। अब उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों रोकेंगे। अगर केजरीवाल चाहें तो मुझे उनके लिए लंच का प्रबंध करने में खुशी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरवाल का ट्वीट: दिल्ली की तरह पंजाब में भी 200 यूनिट मुफ्त बिजली
चंडीगढ़ दौरे से पहले केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में ट्वीट किया- इतनी महंगाई में एक महिला के लिए अपना घर चलाना बहुत मुश्किल होता है। दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से बहुत दुखी हैं। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed