{"_id":"5fc89d738ebc3e9bd0127181","slug":"captain-amarinder-singh-meet-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री, कहा-किसान आंदोलन का जल्द निकालें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री, कहा-किसान आंदोलन का जल्द निकालें समाधान
Thu, 03 Dec 2020 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से किसानों के वर्तमान संकट को जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया है। दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री को अपने सुझाव दिए हैं और उनसे संकट को हल करने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने किसानों से मसला हल होते ही दिल्ली सीमा पर से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है, क्योंकि यह पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। आंदोलन के मसले का जल्द हल करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान उन्हें यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भारत सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे और उनकी सरकार किसी भी तरह से मध्यस्थता में शामिल नहीं हैं। केंद्र और किसानों के बीच इस मामले को सुलझाना चाहिए। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की रक्षा करने और एपीएमसी आधारित मंडी प्रणाली को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने शाह से आग्रह किया कि वे जल्दी से हल निकालने के लिए किसानों को सुनें ताकि पंजाब और अन्य राज्यों के किसान, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, अपने घरों को लौट सकें।
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh has announced financial assistance of Rs 5 lakh each to the families of the two farmers, hailing from districts Mansa and Moga respectively, who died during ongoing Farm law protests: Chief Minister's Office, Punjab
— ANI (@ANI) December 3, 2020