{"_id":"5f9430088ebc3e9ba81b0a60","slug":"captain-amarinder-singh-launched-many-projects-of-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर को 660 करोड़ की सौगात, लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एलईडी से रोशन होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर को 660 करोड़ की सौगात, लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एलईडी से रोशन होंगी सड़कें
Sat, 24 Oct 2020 07:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:19 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्चुअल तरीके से किया योजनाओं का शुभारंभ
- सरफेस वाटर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 70 हजार एलईडी लाइट के प्रोजेक्ट हैं शामिल
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर के विकास को 660 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को वर्चुअल तरीके से योजनाओं का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 120 फुटी रोड पर बरसाती सीवरेज और शहर में 70 हजार एलईडी लाइट लगाने का प्रोजेक्ट शामिल हैं। जिले में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत 525 करोड़ से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाना है।
विज्ञापन
यह प्लांट आदमपुर के गांव जगरावा में लगेगा। जहां तक नहर के जरिये सतलुज नदी का पानी लाया जाएगा। प्लांट से शहर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी और मौजूदा नेटवर्क से लोगों के घरों तक सप्लाई होगी। इसी तरह 120 फुट रोड पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए 21 करोड़ रुपये का बरसाती सीवरेज डाला जाएगा। इससे वेस्ट हलके की 50 से ज्यादा कालोनियों को लाभ मिलेगा। फोलड़ीवाल में 50 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा और पुराना 100 एमएलडी का प्लांट अपग्रेड होगा।
विज्ञापन
शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट इस समय एलईडी स्ट्रीट लाइट है। करीब 44 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से पुरानी सोडियम लाइट को एलईडी लाइट में बदला जाएगा। सीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण शहर में 96 स्थानों पर किया गया। कंपनी बाग चौक समेत 16 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाने और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
इन स्थानों पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और कांगेस नेता मौजूद रहे। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान डिप्टी कमिश्नर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक राजेंद्र बेरी, विधायक बावा हेनरी, मेयर जगदीश राज राजा, विधायक सुशील रिंकू, विधायक परगट सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता मौजूद रहे।