फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh has announced to contest from Patiala in the year 2022.

पटियाला से ही चुनाव लड़ेंगे कैप्टन: ट्वीट कर किया एलान, नवजोत सिद्धू के लिए नहीं छोड़ेंगे मैदान

Sun, 21 Nov 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 12:57 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू के साथ शुरू हुए विवाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह कई बार चुनौती दे चुके हैं कि वे सिद्धू को किसी कीमत पर जीतने नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh has announced to contest from Patiala in the year 2022.
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जारी सत्ता संघर्ष के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2022 में पटियाला से चुनाव लड़ने का एलान किया है।  उन्होंने कहा कि वह पटियाला के अलावा किसी और जगह से चुनाव नहीं लड़ेंगे।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह घोषणा की।  उन्होंने पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए पटियाला के लोगों को बधाई भी दी।  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि उनका परिवार 400 साल से पटियाला में रह रहा है और वह नवजोत सिंह सिद्धू के कारण पटियाला नहीं छोड़ सकते। 

विज्ञापन


कृषि कानून रद्द करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वे भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हैं। कैप्टन ने साफ कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रकाश पर्व के मौके पर तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों से माफी मांगने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री देश के कल्याण के लिए कृषि कानून लाए थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाते समय कैप्टन ने कहा था कि सिद्धू जहां से भी लड़ेंगे, वे उनसे लड़ेंगे। कैप्टन ने दावा किया था कि जब से सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की बागडोर संभाली थी, उनके सर्वेक्षणों के अनुसार, पार्टी की लोकप्रियता में 25 फीसदी की गिरावट आई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को पंजाब की सुरक्षा के लिए खतरा करार दे चुके हैं। कैप्टन के अनुसार, नवजोत सिद्धू कांग्रेस में एक आपदा की तरह हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कृषि कानून वापस लेने के फैसले से सबसे ज्यादा लाभ कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ लगातार कृषि कानून वापस लेने के लिए बात कर रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि अगर केंद्र सरकार कानून को वापस लेती है तो वह भाजपा के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह जोर दे रहे थे कि तीन कानूनों के साथ पार्टी के लिए प्रचार करना मुश्किल हो जाएगा, खासकर ग्रामीण इलाकों में।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed