फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder singh Government Complete One Month Term

रिपोर्ट कार्ड: VIP कल्चर खत्म लेकिन युवाओं को नौकरी और स्मार्ट फोन का क्या?

Tue, 18 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder singh Government Complete One Month Term
कुछ वादे हुए पूरे, कुछ के लिए इंतजार
रविवार को पंजाब सरकार का एक माह का कार्यकाल पूरा हो गया। एक माह के दौरान सरकार ने अपने चुनाव मेनिफेस्टो में किए कुछ वायदे पूरे किए और कुछ पर अमल शुरू कर दिया। वहीं, कई वादों पर अभी लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन


सरकार का सबसे बड़ा वादा सूबे से वीआईपी कल्चर खत्म करना था, जो सत्ता में आने के बाद पूरा किया गया। हालांकि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने ही विधायकों का विरोध झेलना पड़ा, लेकिन पहले वाहनों से लाल बत्ती हटाई गई। इसके बाद नींव और उद्घाटन पत्थरों से मंत्रियों के नाम हटाने का एलान किया गया। कैप्टन ने बठिंडा रैली में एलान किया था कि चार हफ्तों में नशा खत्म कर देंगे। स्पेशल टास्क फोर्स ने अभियान तो चलाया, लेकिन अब तक एक भी बड़ी मछली उसके जाल में नहीं फंसी है।
विज्ञापन


पिछली सरकार की तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने और गिरफ्तारियों तक ही मुहिम सीमित है। कांग्रेस का सबसे अहम वादा कर्ज माफी का था, जिसे फिलहाल टाल दिया है। एक माह खत्म होने के समय सरकार ने एक विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है, जो कर्ज और माफी के जरियों का आकलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों को मिली टोल टैक्स से छूट

Captain Amarinder singh Government Complete One Month Term
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कमेटी को रिपोर्ट देने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान सरकार ने किसानों की राहत के लिए कोई एलान नहीं किया है। जबकि, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने पहली ही कैबिनेट में करीब 30 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। हर घर से एक बेरोजगार को नौकरी के एलान पर भी अब तक कुछ नहीं हुआ है।

हालांकि कैप्टन अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ पंजाब में निवेश को लुभाने के लिए मुंबई गए। कई नामी उद्यमियों से मुलाकात के दौरान आश्वासन मिले, पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। युवाओं को स्मार्ट फोन देने के एलान पर भी सरकार अब तक आगे नहीं बढ़ी है। बेअदबी की घटनाओं की नए सिरे से जांच का वादा पूरा करते हुए कैप्टन सरकार ने नया जांच आयोग गठित कर दिया है।

स्वतंत्रता सेनानियों को मिली टोल टैक्स से छूट
चंडीगढ़। पत्रकारों को राजमार्गों पर टोल टैक्स से छूट देने के बाद पंजाब सरकार ने अपने मेनिफेस्टो के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानियों को भी टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रविवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पंजाब सरकार की ओर से जारी सर्टिफिकेट धारक सभी स्वतंत्रता सेनानियों को स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स से छूट होगी। इसी प्रकार पंजाब सरकार ने एक्रेडिटेड पत्रकारों और पीले पहचान पत्र वाले पत्रकारों को भी यह छूट दी है।

चार हफ्ते में 1277 केस, 1468 गिरफ्तारियां

Captain Amarinder singh Government Complete One Month Term
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब सरकार ने दावा किया है कि स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं में नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने में सफलता हासिल की है। 16 मार्च से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 1277 केस दर्ज किए गए हैं, 1468 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एसटीएफ के प्रमुख हरप्रीत सिद्धू ने कहा कि नशे के मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दो गुनी है। एसटीएफ, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ मिल कर नशे के कारोबार पर हमला बोल रही है। इसने सभी किस्म के नशों की सप्लाई को रोक दिया है। भले ही एसटीएफ का नोटिफिकेशन एक दिन पहले जारी हुआ है पर इसने काम अप्रैल आरंभ में ही शुरू कर दिया था।

एसटीएफ पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद निगरानी रख रहे हैं। आगामी सप्ताह के दौरान नशों के बड़े डीलरों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 16 मार्च से 14 अप्रैल तक 31.804 किलो हेरोइन, 1.527 किलो स्मैक, 2.272 किलो चरस, 81.99 किलो अफीम, 2812.55 किलो भुक्की, 169.223 किलो गांजा, 14.855 किलो भांग, 34.911 किलो नशीला पाउडर, 3201 नशीले इंजेक्शन और 336314 नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed