{"_id":"587e143a4f1c1b1f42efdf19","slug":"captain-amarinder-singh-files-nomination-from-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के बहाने कैप्टन और जेजे सिंह ने दिखाया किसमें कितना है दम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के बहाने कैप्टन और जेजे सिंह ने दिखाया किसमें कितना है दम!
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन ने रोड शो निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान कैप्टन अपनी पत्नी परनीत कौर के साथ खुली जीप में सवार रहे।
रास्ते में रुककर कैप्टन ने अपने पूर्वजों के एतिहासिक किला मुबारक में स्थित मंदिर व गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उसके बाद काली माता मंदिर और फिर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में शीश नवाया।
नामांकन दाखिल करने के बाद कैप्टन पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खुली जीप में सवार हुए। शहर के विभिन्न बाजारों में रोड शो निकालते हुए वह वापस मोती महल पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनपर फूलों की बारिश करके स्वागत किया।

Trending Videos
जनरल जेजे सिंह ने भरा नामांकन
जनरल जेजे सिंह ने भरा नामांकन
अकाली दल के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह ने भी पटियाला से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले लक्ष्मी पैलेस से रैली निकाली गई। पहले इस रैली में सुखबीर बादल को भी आना था, लेकिन मौसम खऱाब होने के कारण चंडीगढ़ से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला व लंबी का मुकाबला सबसे रोचक होने जा रहा है।
उधर, कैप्टन ने जनरल जेजे सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें अकाली दल से इतना ही प्यार था तो उन्होंने तब अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया जब आपरेशन ब्लूस्टार हुआ था। उस समय जेजे सिंह लेफ्टिनेंट जनरल थे। कैप्टन ने कहा कि जनरल जेजे सिंह को कोई फौजी लाइक नहीं करता। वह दोगली बात करते हैं।