फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh comment about position of his alliance for Punjab Elections 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव: गृहमंत्री अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, नतीजों पर बोले- मैं कोई पंडित नहीं हूं

Mon, 07 Mar 2022 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 03:04 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में तीन दिन बचे हैं। ऐसे में मतदान के बाद से आराम फरमा रहे नेता फिर सक्रिय होने लगे हैं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।  

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh comment about position of his alliance for Punjab Elections 2022
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात के बारे में कैप्टन ने यह कहकर टालने का प्रयास किया कि शाह के बातचीत के दौरान चुनाव नतीजों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई और केवल पंजाब से जुड़े सामान्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बयान कैप्टन ने ट्विटर के जरिये भी जारी किया। फिर भी इस मुलाकात ने पंजाब में विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले नई दिल्ली के साथ नेताओं की बढ़े मेलजोल ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कैप्टन की पार्टी इस बार भाजपा के साथ गठबंधन का हिस्सा है।

विज्ञापन


कैप्टन सोमवार दोपहर अमित शाह के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक शाह के मुलाकात करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अभी चुनाव नतीजे नहीं आए हैं और अभी उन्होंने शाह से पंजाब के सामान्य मुद्दों पर ही बातचीत की है। बाकी विषयों पर चुनाव परिणाम आने के बाद चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि शाह के साथ किन मुद्दों पर बातचीत हुई है, कैप्टन ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल है। इस सवाल पर कि क्या बीबीएमबी और चंडीगढ़ के मुद्दे पर बातचीत के दौरान चर्चा हुई? कैप्टन ने इस बारे में इनकार करते हुए इतना ही कहा कि उन्होंने शाह से बातचीत के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में पत्र अवश्य लिखा है। 10 मार्च में आने वाले चुनाव परिणाम के बारे में किसी तरह की भविष्यवाणी करने से बचते हुए कैप्टन ने कहा कि वे कोई पंडित नहीं हैं। फिर भी वे इतना कह सकते हैं कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएमबी के मुद्दे पर अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष बीबीएमबी का मुद्दा उठाया है। उल्लेखनीय है कि बीबीएमबी के निर्धारित नियमों में संशोधन करते हुए, सचिव (पावर) और सचिव (सिंचाई) के पदों से क्रमश: पंजाब और हरियाणा की स्थायी सदस्यता समाप्त कर दी है, जिससे इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर अब किसी भी बाहरी राज्य के इंजीनियरों को नियुक्त किया जा सकेगा। पंजाब और हरियाणा सरकारों ने इस फैसले पर कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed