{"_id":"5870a5ad4f1c1b443615a721","slug":"captain-amarinder-singh-big-statement-on-navjot-singh-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन का खुलासा, कांग्रेस ने नहीं किया सिद्धू से डिप्टी सीएम पद का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन का खुलासा, कांग्रेस ने नहीं किया सिद्धू से डिप्टी सीएम पद का वादा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jan 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। एक हिंदी टीवी चैनल से बात करते हुए कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं हुई है।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले है। सिद्धू के लिए उनकी पत्नी ने पूर्वी अमृतसर की सीट छोड़ी है जिस पर नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे। इस बात की जानकारी खुद नवजोत कौर ने एक प्रेस वार्ता में दी थी। गौरतलब है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी (शहर) की विधानसभा सीट से विधायक हैं।
नवजोत सिद्धू ने यह कहते हुए भाजपा से इस्तीफा दिया था कि वह पंजाब के लिए काम करना चाहते है और भाजपा उन्हे ऐसा करने से रोक रही है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद काफी समय तक उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकले चलती रहीं लेकिन आखिर में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइंन करते ही यह लगभग साफ हो गया था कि सिद्धू की गेंद कांग्रेस के पाले में ही गई है।

पहले से तय था सारा खेल!
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : File Photo
ये कहना यहां गलत नहीं होगा कि सिद्धू के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प बचा था क्योंकि भाजपा से उनकी बिगड़ गई थी और 'आप' में अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद भी कोई बात बन नहीं पाई थी इसलिए कांग्रेस ही एक विकल्प बचा था।
बाद में सिद्धू को पूर्वी अमृतसर से टिकट दिया गया, वह भी पहले से तय था क्योंकि डॉ. नवजोत कौर की स्थिति सर्वे में अच्छी नहीं है, हलके में उनका विरोध भी है। जिसके चलते कांग्रेस सिद्धू को वहां से लड़ाना चाहती है। उनके लड़ने से एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर उतना नहीं रहेगा।
इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान खुद पंजाब में पावर बैलेंस बनाना चाहती है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की सियासत में आने से प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दबाव रहेगा क्योंकि सिद्धू का कद भी है और वह बेदाग भी हैं। कैप्टन की तरह वह भी पार्टी का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। इसी मकसद से पार्टी ने कैप्टन की मर्जी के खिलाफ मनप्रीत बादल को चुनाव मैदान में उतारा है।