फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amarinder singh attacks on bjp and rss punjab

बॉर्डर खाली करवाना हिंदू वोट बैंक की सियासत का हिस्सा: कैप्टन

Sat, 08 Oct 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 08 Oct 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
captain amarinder singh attacks on bjp and rss punjab
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के पूर्व सीएम व सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि पंजाब में बॉर्डर पर सनसनी फैलाना राजनीतिक साजिश का एक हिस्सा था। इसका तानाबाना भाजपा ने बुनकर सीएम बादल को आगे कर पंजाब बॉर्डर से सटे गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया ताकि यूपी में हिंदू मतदाताओं का रुझान भाजपा की तरफ हो जाए।
विज्ञापन


ताकि इसका पूरा फायदा यूपी व पंजाब में होने वाले चुनाव में भाजपा को मिल सके। कैप्टन शनिवार को पूर्व फौजियों की एक सभा को संबोधित करने आए थे। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने खुद 1965 की जंग लड़ी है। उनको पता है कि बॉर्डर पर क्या हालात होते हैं और सेना कैसे युद्ध करती है।
विज्ञापन


वह पिछले दिनों खुद बॉर्डर पर गए थे। वहां पर तो आर्म्ड फोर्स की मूवमेंट तक नहीं है। युद्ध के हालात ऐसे नहीं होते। यह सारा खेल है। रातो रात बार्डर एरिया में दहशत फैला दी गई और गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया गया। लोग डरकर अपना घर, पशु व फसल छोड़कर भागने लगे लेकिन बॉर्डर पर ऐसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव में फायदा लेने की साजिश

captain amarinder singh attacks on bjp and rss punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन ने 1965 के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि वह खेमकरण सेक्टर पर तैनात थे और जंग के दौरान जब एक किसान से पूछा कि डर नहीं लगता, यहां जंग लगी है और तुम खेतीबाड़ी कर रहे हो। इस पर किसान ने उत्तर दिया कि जनाब, यह जंग तो चंद दिन चलनी है अनाज तो पूरा साल खाना है।

पंजाब का किसान कितने हौंसले वाला है यह बॉर्डर पर जाकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर तनाव और हमले का खतरा तो जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर था। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि प्रदेश का 70 प्रतिशत युवा बेरोजगारी के आलम से नशे के गर्त में डूबता जा रहा है।

बैंकों और आढ़तियों के कर्ज तले दबा किसान आत्महत्या कर रहा है और मौजूदा सरकार संरक्षित माफिया राज में कोई भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का  समूह पंजाब में उद्योग लगाने के लिए नहीं आना चाहता। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कैप्टन से सवाल जवाब भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed