फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Abhimanyu Said, Narendra Modi will Win Haryana Election

'मोदी हरियाणा में जरूर खिलाएंगे कमल'

Sun, 31 Aug 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Aug 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
Captain Abhimanyu Said, Narendra Modi will Win Haryana Election

हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि प्रदेश की सभी 36 बिरादरियां का समर्थन उनकी पार्टी को मिल रहा है। लोग केंद्र में नरेंद्र मोदी की तरह यहां भी भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन


प्रसिद्ध हावर्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे कैप्टन भारतीय सेना में रहने के बाद अब राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से लेकर पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन अभिमन्यु से हरीश लखेड़ा ने बातचीत की।

विज्ञापन

मोदी का सपना साकार करने में जुटे कार्यकर्ता

Captain Abhimanyu Said, Narendra Modi will Win Haryana Election

- कांग्रेस के चौधरी बीरेंद्र सिंह समेत कई नेता अब भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। जाहिर है कि उन्हें टिकट भी मिलेगा। ऐसे में क्या पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता निराश नहीं होगा?
- भाजपा का कार्यकर्ता अपने त्याग, तपस्या और बलिदान के लिए जाना जाता है और प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के सपने को पूरा करने के लिए जी जान से जुटा है।

कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि इस बार हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बने। कार्यकर्ताओं की तरह मेरा भी मानना है कि इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी। लोकसभा की तरह हरियाणा विधानसभा में भी कमल खिलेगा।

- लोकसभा चुनाव में तो नरेंद्र मोदी की लहर थी, अब विधानसभा में आप किस आधार पर कह रहे हैं कि जीत भाजपा की ही होगी?
- हरियाणा में भाजपा की ‘सुनामी ’चल रही है। इसका सबूत जनता का समर्थन। यहां भाजपा के मुकाबले कोई भी दल मैदान में नहीं है। कांग्रेस की हालत खराब है। उसके नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के आधार पर भी विधानसभा की 53 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली थी। कांग्रेस व इनेलो छोड़कर आ रहे नेताओं की भीड़ भी गवाह है कि हवा का रुख किधर है। जनता तय कर चुकी है कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

हजकां से अलगाव का पार्टी पर कोई असर नहीं

Captain Abhimanyu Said, Narendra Modi will Win Haryana Election

- हजकां का साथ छूट जाने से चुनाव में भाजपा पर क्या असर पड़ेगा। क्या भाजपा को चुनाव में घाटा तो नहीं होगा?
- हजकां के जाने से भाजपा को कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि भाजपा के पक्ष में हवा है। हम वंशवाद, तानाशाही, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी खत्म करने के  लिए जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

हजकां को जमीनी सच्चाई समझ लेनी चाहिए थी। लोकसभा चुनाव के बाद जमीनी हकीकत बदल गई है। भाजपा पुराने फार्मूले के तहत उन्हें सीटें कैसे दे सकती थी।

- कांग्रेस, इनेलो व हजकां में मुख्यमंत्री के उम्मीदवारों को लेकर स्थिति साफ है, लेकिन भाजपा में नहीं है। क्या भाजपा सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी?

- हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर उचित समय पर इस बारे में फैसला करेगा।

विज्ञापन

प्रदेश की जनता की समस्याएं हल करेगी भाजपा

Captain Abhimanyu Said, Narendra Modi will Win Haryana Election

- भाजपा में आप भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं?
- मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं पार्टी जो भी आदेश देगी उसे मानूंगा।

- किन वादों और मुद्दों को लेकर भाजपा चुनावी मैदान में उतरी है?
- हमारा प्रमुख वादा है सुशासन और विकास। हम प्रदेश सभी क्षेत्रों में समान विकास करेंगे। गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं देंगे। हरियाणा को वंशवाद, तानाशाही, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी से मुक्त करेंगे। उद्योगों को बढ़ावा देंगे,रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed