फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain abhimaniyu big alligade abour kuldeep bishnoi, gopal kanda and vinod sharma

बिश्नोई, कांडा और शर्मा, सबका मालिक एक: कैप्टन

Mon, 08 Sep 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Sep 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
captain abhimaniyu big alligade abour kuldeep bishnoi, gopal kanda and vinod sharma

इनेलो चाहती है कि कुछ सीटें लेकर चुनाव के बाद भाजपा के साथ समझौता कर ले, लेकिन जनता को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए। इसलिए भाजपा को कोई समर्थन नहीं चाहिए।

विज्ञापन


जनता भाजपा को मजबूती से प्रदेश में विजय दिलाएगी। रविवार को स्थानीय हुडा कांप्लेक्स में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, कुलदीप बिश्नोई, गोपाल कांडा और विनोद शर्मा इन सबका मालिक एक है। ये सभी डी-पार्क से ऑपरेट होते हैं। भाजपा सत्ता में आते ही इनके खिलाफ जांच बैठाई जाएगी।
विज्ञापन


अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल की मौजूदगी में इनेलो समन्वयक समिति के प्रदेशाध्यक्ष इंद्र सिंह वैरागी, महम हलका से कांग्रेसी नेता सुरेश, नारनौल से कांग्रेसी ईश्वर उगलाना और रोहतक के वार्ड 18 की पार्षद पूनम किलोई और उनके पति सूरजमल किलोई ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को लिया आड़े हाथ
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यूपीए को जनता ने 10 साल झेला है, कांग्रेस ने हमेशा परिवार के नाम पर वोट मांगे हैं। कहा, कैथल में सीएम के खिलाफ भाजपा ने कोई हूटिंग नहीं कराई, जब जनता ही उन्हें सुनना नहीं चाहती तो वे क्या कर सकते हैं। इनेलो नेता तो बेल व जेल के चक्कर में हैं।


सांसद रत्न लाल कटारिया और प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि चुनाव में सिर्फ डेढ़ माह बचा है, इसलिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, जिला महामंत्री प्रवीण नारंग, पूर्व मंत्री जय नारायण खुंडिया, हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन, नरेंद्र वत्स, रामअवतार बाल्मीकि, सत्यवान सत्ते, अशोक खुराना, जयकिशन शर्मा, अजय जैन टाटू, गायत्री आर्या, संजीव भारद्वाज, सुरेंद्र बंसल, रितू उप्पल, जोगेंद्र पंवार, शमशेर खटक और जिला मीडिया प्रभारी तरुण शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed