फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder singh said, Shiromani Akali Dal kisan march fail

शिअद का किसान मार्च विफल, हरसिमरत के इस्तीफे का बलिदान ढकोसला: कैप्टन अमरिंदर सिंह

Fri, 02 Oct 2020 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Oct 2020 09:21 PM IST
सार

  • कैप्टन बोले- पंजाब के हितों की रक्षा के लिए-मैं भी दे चुका हूं दो बार संसद से इस्तीफा
  • सूबे के सरपंचों को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

विज्ञापन
Capt Amarinder singh said, Shiromani Akali Dal kisan march fail
हरसिमरत कौर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के किसान मार्च को पूरी तरह से विफल करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत कौर का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा का दांव भी शिअद के काम नहीं आया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिविल सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के सरपंचों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की।
विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के राज्य में हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरसिमरत कौर बादल के केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफे को राजनीतिक ड्रामेबाजी बताया। उन्होंने कहा कि अकाली दल इस इस्तीफे को पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाने की बजाय बड़े बलिदान का राग अलाप रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने भी पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद से दो बार इस्तीफा दिया है। अकाली दल के किसान मार्च को पूर्ण तौर पर विफल बताते हुए कैप्टन ने कहा कि यह सिर्फ राज्य के माहौल को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कृषि कानूनों को कानूनी तौर पर चुनौती देगी। 


यह राजनीतिक लड़ाई भाजपा या कांग्रेस के बारे में नहीं बल्कि यह हमारी किसानी, पंजाब और हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लो मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed