{"_id":"5b5742bf4f1c1b27618b69cb","slug":"capt-amarinder-singh-said-congress-does-not-need-any-alliance-with-anyone-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, पंजाब में कांग्रेस को किसी से गठजोड़ की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, पंजाब में कांग्रेस को किसी से गठजोड़ की जरूरत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी गठजोड़ की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने बलबूते जीत हासिल करेगी। गुरदासपुर और शाहकोट सहित हाल में हुए विभिन्न चुनावों के दौरान कांग्रेस को मिली बड़ी जीत इसका उदाहरण है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी का आधार पूरी तरह खिसक जाने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठजोड़ की बात नहीं कही। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चुनाव से पहले गठजोड़ संबंधी अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान द्वारा किया जाना है और उसकी तरफ से लिया गया फैसला पंजाब समेत सभी राज्यों की इकाईयों द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठजोड़ कायम करना पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है और उसकी तरफ से इस संबंधी फैसला उचित समय पर लिया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि जहां तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संबंध है, इसकी तरफ से अपने विचार पार्टी हाईकमान के सामने उस समय रखे जाएंगे, जब हाईकमान इसके लिए पूछेगी। कैप्टन ने कहा कि पिछले समय की तरह पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व हर राज्य में जमीनी स्थितियों को ध्यान में रखेगा।