फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh said Complete failure of law and order in Punjab

पीएम की सुरक्षा में चूक: अमरिंदर ने पंजाब के सीएम और गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा, जाखड़ बोले- आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं

Wed, 05 Jan 2022 05:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 05:39 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था फेल हो चुकी है। भाजपा ने भी कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh said Complete failure of law and order in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में नाकामी के लिए चरणजीत सिंह चन्नी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पार्टी कार्यालय से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार सत्ता में बने रहने के सभी नैतिक और सांविधानिक अधिकार खो चुकी है, जो अपने प्रधानमंत्री को सुरक्षा मुहैया करवाने की सांविधानिक जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रही है। कैप्टन ने मुख्यमंत्री चन्नी व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से इस्तीफा भी मांगा है।

विज्ञापन


सरकार द्वारा यह दावा करना कि कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री का रास्ता रोकना स्वाभाविक था, साफ तौर पर मुद्दे को भटकाने की कोशिश है और ऐसा करके सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने की नाकाम कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि अगर सुरक्षा में पूरी तरह से नाकामी के चलते देश के प्रधानमंत्री को अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़ सकते हैं तो पंजाब में रहने वाले आम व्यक्ति की क्या दशा होगी? इस सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त करना राज्य और यहां के लोगों के लिए भला होगा। 
विज्ञापन


यह सरकार की ओर से पंजाब में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को बिगाड़ने के लिए जानबूझकर किया गया था, क्योंकि वह 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों को शुरू करने वाले थे, जिनका फायदा राज्य के लोगों को मिलता। पूर्व मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर किया कि यह सरकार इतना नीचे गिर गई कि इसमें रैली में बाधा डाल दी और प्रधानमंत्री को उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं मुहैया करवाई, जिसके चलते उन्हें अपने कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। कैप्टन ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि वह विपक्षी पार्टी से संबंधित हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं होता था कि आप उनके कार्यक्रमों को बिगाड़ दें, आखिरकार वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। आज जो भी हुआ वह शर्मनाक था और सरकार व मुख्यमंत्री इसकी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है। यह पंजाब के खिलाफ है। फिरोजपुर में भाजपा की राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री को एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था।  

भाजपा ने मांगा चन्नी से इस्तीफा
पंजाब भाजपा ने राज्य सरकार की मंशा पर कई सवाल खड़े किए हैं। मोदी की सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही पर भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस्तीफा मांगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री पंजाब आकर यहां की जनता को परियोजनाओं का तोहफा देना चाहते थे। इन परियोजनाओं से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ को लाभ होना था लेकिन पंजाब सरकार इन परियोजनाओं को शुरू नहीं कराना चाहती थी। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री को कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को सुरक्षा तक नहीं दी गई। इस लापरवाही के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा देना दे देना चाहिए।

पंजाब में कांग्रेस 84 के दंगों जैसे पैदा कर रही हालात: मीनाक्षी लेखी  
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पंजाब में 84 के दंगों जैसे हालात पैदा कर रही है। लेखी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बठिंडा एयरपोर्ट पहुंच अधिकारियों से कहा अपने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का मेरी तरफ से धन्यावाद कर देना कि मैं जिंदा पहुंच गया हूं। पंजाब में इतने हालात खराब है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोड से हटा नहीं सकी, जिस कारण मोदी को वापस बठिंडा लौटना पड़ा। लेखी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सही भूमिका नहीं निभाई है। पता भी था कि मोदी वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे हैं फिर भी रास्ता खाली नहीं करवाया गया है। सिर्फ दस किलोमीटर दूर फिरोजपुर रह गया था, जहां से मोदी वापस लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed