फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh congratulates on Congress victory in Panchayat elections

कांग्रेस की जीत पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताई खुशी, विरोधियोँ ने लगाए धांधली के आरोप

Sat, 22 Sep 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh congratulates on Congress victory in Panchayat elections
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर जनता का जनादेश करार दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोगों ने विरोधी पक्ष की बदनीयती और शत्रुता मुहिम को खारिज कर दिया है। शनिवार को जारी एक बयान में कैप्टन ने विरोधी पक्ष की दुर्भावनापूर्ण और शत्रुता भरी कोशिशों के विरुद्ध डटने के लिए पंजाब के लोगों का आभार जताया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव यकीनी बनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग, सिविल और पुलिस प्रशासन और चुनाव अमलों की सराहना की। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव में शिअद-भाजपा गठजोड़ की हार के बाद लगातार हुई इस चौथी हार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिअद और भाजपा की पिछली सरकार की तबाही से राज्य को बाहर निकालने के लिए कांग्रेस सरकार की कोशिशों के प्रति लोगों का जनादेश है। इससे पहले अकाली -भाजपा गठजोड़ शहरी स्थानीय संस्थाओं, गुरदासपुर लोकसभा चुनाव और शाहकोट उप-चुनाव में भी हार का स्वाद चख चुका है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने डंडे के जोर पर लूटे पंचायत समिति के चुनाव : आप

Capt Amarinder Singh congratulates on Congress victory in Panchayat elections
हरपाल सिंह चीमा

पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता और आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पंचायत समिति और जिला परिषद मतदान डंडे के जोर पर मारपीट कर लूटा है। पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग ने सत्ताधारी कांग्रेस के सेवा दल की तरह काम किया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में विरोधी गुट नहीं बल्कि जनता और लोकतंत्र हारे हैं।

आप मुख्यालय से जारी बयान में हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पंचायत समिति और जिला परिषद मतदान के ऐलान से लेकर नतीजों तक, लोकतंत्र व्यवस्था की सत्ताधारियों और समूची सरकारी मशीनरी और गुंडा तत्वों ने कदम-कदम पर हत्या की। गुंडागर्दी का जितना नंगा नाच इस बार देखने को मिला, पंजाब के लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था।

बावजूद इसके आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों का धन्यवाद करती है, जिन्होंने तानाशाही कांग्रेसियों की तरफ से चलाई इस लोकतंत्र विरोधी आंधी में भी लोकतंत्र का दिया जलाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश की और बहुत जगह कामयाबी हासिल कर कांग्रेस सरकार को करारा जवाब दिया।

कांग्रेस और सरकारी मशीनरी ने गैंग की तरह काम किया : सुखबीर

Capt Amarinder Singh congratulates on Congress victory in Panchayat elections
सुखबीर बादल और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : File Photo

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की सरकारी गुंडागर्दी के जरिए लोगों के फतवे का गला घोंटकर लोकतंत्र का मजाक बनाया और पूरी दुनिया में पंजाब को बदनाम किय है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अपमानजनक है लेकिन यह साबित करता है कि कांग्रेस कितनी जल्दी लोगों का भरोसा खो बैठी है।

शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इन चुनावों में बड़ी हार हुई है और वे यह बात जानते हैं। उन्होंने मजबूरी में नतीजे बदलकर एक झूठी और मनघड़ंत जीत का ऐलान किया है। बादल ने कांग्रेस के अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाले अपने वर्करों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए डटकर लड़े। मैं उन्होंने कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब करने पर बधाई देता हूं। 

बादल ने कहा कि कांग्रेस को जश्न मनाने की बजाए पंजाब में लोकतंत्र की हत्या और फरवरी 2017 में उन्हें मिले लोक फतवे की समयपूर्व हुई मौत का शोक मनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि दरअसल यह कांग्रेस के लिए एक बहुत ही उदासी भरा और लोकतंत्र के लिए एक बहुत बुरा दिन है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, सरकारी मशीनरी, पुलिस और मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक गैंग की तरह मिलजुलकर लोगों को बिना डर वोट डालने के अधिकार के वंचित किया है। उन्होंने कहा कि डीसी और सीनियर सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों को कांग्रेस के दफ्तर बना दिया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी का दफ्तर भी कांग्रेस का दफ्तर बन गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed