फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh challenges Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu

सीधी जंग के मूड में अमरिंदर सिंह: कहा- प्रदेश अध्यक्ष के नाते नवजोत सिद्धू चाहे तो मुझे पार्टी से निकाल दें

Sat, 25 Sep 2021 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Sep 2021 01:20 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से बेहद खफा हैं। अब कैप्टन ने सिद्धू को चुनौती भी दे डाली। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू चाहे तो मुझे कांग्रेस से निकाल दें। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार नवजोत सिंह सिद्धू पर हमलावर हैं। हालांकि सिद्धू ने अभी तक कैप्टन के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
Capt  Amarinder Singh challenges Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुखर कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवरों ने साफ कर दिया है कि वे अब जंग में किसी भी हद तक जा सकते हैं। ताजा बयान में कैप्टन ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को चुनौती दी है कि वे पार्टी प्रधान होने के नाते चाहें तो उन्हें कांग्रेस से निकाल दें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन


कैप्टन के इस बयान पर सिद्धू की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वैसे सिद्धू इस समय दिल्ली में हाईकमान से मिलने गए हुए हैं। कैप्टन ने दो दिन पहले ही सिद्धू को यह चुनौती भी दी थी कि वह सिद्धू को किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे और जरूरत पड़ी तो सिद्धू के खिलाफ चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे। दरअसल, कैप्टन यह मानकर चल रहे हैं कि उनके इस्तीफे के पीछे सारी चाल नवजोत सिद्धू द्वारा चली गई, जिसमें पार्टी हाईकमान ने उनका साथ दिया है। अब सिद्धू के साथ ही कैप्टन हाईकमान के खिलाफ भी जंग का बिगुल बजा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट


सुबह चंडीगढ़ लौटे चन्नी, शाम को फिर दिल्ली रवाना
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल के गठन का मामला उलझता जा रहा है। कैबिनेट गठन को अंतिम रूप देने के लिए चन्नी को पार्टी हाईकमान ने 24 घंटे में दूसरी बार दिल्ली बुला लिया है। शुक्रवार को वह सुबह ही चंडीगढ़ लौटे और नया आदेश मिलते ही शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गत 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीते चार दिन में चन्नी का यह तीसरा दिल्ली दौरा है।

चन्नी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के. वेणुगोपाल और हरीश रावत के साथ बैठक की। उसके बाद वे शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ लौटे तो माना जा रहा था कि वे अपनी कैबिनेट का एलान करेंगे या राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का समय लेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और शाम को उन्हें फिर से दिल्ली पहुंचने के लिए कह दिया गया। 

इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल के गठन का मामला नहीं सुलझ पाया है और किसी भी विवाद से बचने के लिए फिर से विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष बात यह भी है कि इस बार चन्नी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के साथ दिल्ली पहुंचने को कहा गया। दोनों नेता शुक्रवार शाम 5 बजे राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वह कपूरथला हाउस में रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed