{"_id":"5bac60ae867a557ec4199672","slug":"capt-amarinder-singh-air-visits-to-tarn-taran-and-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया हवाई दौरा, तरनतारन और कपूरथला में विशेष गिरदावरी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया हवाई दौरा, तरनतारन और कपूरथला में विशेष गिरदावरी के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/तरनतारन/कपूरथला
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
तीन दिन की भारी बारिश से प्रभावित हुए पंजाब के किसानों की सुध लेने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को तरनतारन और कपूरथला जिलों का हवाई दौरा किया। वे विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से भी मिले और नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों में खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से ढहे घरों और पशुधन के घाटे के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने तरनतारन में गुरबीर सिंह (18) के परिवार से भी मुलाकात की जो सोमवार को तेज बहाव में बह गया था। उन्होंने उसके परिवार के लिए 3.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया।
विज्ञापन
कपूरथला में सेना द्वारा तैयार किए अस्थायी पुलों को स्थायी पुलों में बदलने और सड़कों की मरम्मत के मामले में सीएम ने कहा कि वे इस मामले को जल्द केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास उठाएंगे। इसके अलावा वे पहले ही सेना की अथॉरिटी को जल्द से जल्द उन पुलों की मरम्मत और विस्तार करने की अपील कर चुके हैं, जिनका जिम्मा उनके पास है। सीएम ने तरनतारन और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नरों को ऐसे सभी पुलों की सूची देने के लिए कहा है जिससे यह लिस्ट सेना की अथॉरिटी को सौंपी जा सके।
विज्ञापन