{"_id":"02b914baaf601088deb9ec134d9ca249","slug":"capitol-complex-will-open-in-night-for-tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: जल्द रात में खुलेगा कैपिटल कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: जल्द रात में खुलेगा कैपिटल कॉम्पलेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों बाद खुला कैपिटल कॉम्पलैक्स अब रात में भी दर्शकों को लुभाएगा। प्रपोजल तैयार है, जल्द ही पास हो जाएगा। कैपिटल कॉम्प्लेक्स छह महीने बाद स्थायी रूप से रात में 10 बजे तक खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। इस जगह को लाइटिंग से सजाने के लिए आठ करोड़ रुपये पास कर दिए गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को हार्ट ऑफ द सिटी के नाम से जाना जाता है। इसे इसी साल ली कार्बूजिए की 50वी पुण्यतिथि में सिंपोजियम के मौके पर खोला गया था। 8 से 22 अक्तूबर तक 10 हजार से अधिक लोग यहां पर घूमने आए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मीटिंग के बाद इसे जून 2016 तक खोले जाने का फैसला किया है। इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लाइटों का काम छह महीने में पूरा किया जाएगा। इसका ट्रायल किया जा चुका है।
विज्ञापन