फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   capitol complex will open in night for tourist

गुडन्यूज: जल्द रात में खुलेगा कैपिटल कॉम्पलेक्स

Tue, 17 Nov 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
capitol complex will open in night for tourist

सालों बाद खुला कैपिटल कॉम्पलैक्स अब रात में भी दर्शकों को लुभाएगा। प्रपोजल तैयार है, जल्द ही पास हो जाएगा। कैपिटल कॉम्प्लेक्स छह महीने बाद स्थायी रूप से रात में 10 बजे तक खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। इस जगह को लाइटिंग से सजाने के लिए आठ करोड़ रुपये पास कर दिए गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स को हार्ट ऑफ द सिटी के नाम से जाना जाता है। इसे इसी साल ली कार्बूजिए की 50वी पुण्यतिथि में सिंपोजियम के मौके पर खोला गया था। 8 से 22 अक्तूबर तक 10 हजार से अधिक लोग यहां पर घूमने आए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मीटिंग के बाद इसे जून  2016 तक खोले जाने का फैसला किया है। इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लाइटों का काम छह महीने में पूरा किया जाएगा। इसका ट्रायल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed