फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capacity will increase: Now one day water will be store

बढ़ेगी क्षमता ः अब स्टोर रहेगा एक दिन का पानी

Sat, 05 Dec 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Capacity will increase: Now one day water will be store
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स में पानी जमा करने की क्षमता बढ़ाने वाले परियोजना का शुक्रवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ऑनलाइन ही शिलान्यास किया। सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में पानी को जमा करने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अभी विषम परिस्थितियों में शहर को पेयजल आपूर्ति करने के लिए निगम के पास आधे दिन का पानी जमा हो सकता है।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक ने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं में आज एक और बेहतर सुविधा जुड़ने जा रही है। दो साल बाद जब यह परियोजना पूरा हो जाएगी, तब शहर को पेयजलापूर्ति में काफी सहूलियत होगी, लेकिन हमें पानी की बर्बादी से बचना होगा। जब पानी ज्यादा मिलने लगता है तो हम उसे बर्बाद करने लगते हैं। यह सुविधा का दुरुपयोग होता है। नगर निगम व प्रशासन के अधिकारी भी इस योजना को आपसी तालमेल से बेहतर करें ताकि लोगों को पेयजल के लिए कभी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है, जब हम लोगों की सुविधा के लिए एक और परियोजना शुरू करने जा रहे हैं। विषम परिस्थितियों में अब लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना होगा। महापौर राजबाला मलिक ने प्रशासक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि अभी तक पानी के भंडारण की क्षमता 2184 लाख लीटर थी, जो अब बढ़कर 4186 लाख लीटर हो जाएगी। इससे लो प्रेशर के समस्या का भी समाधान हो जाएगा। चीफ इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह ने परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि एचएल हांडा एंड कंपनी को यह निविदा दी है। 34 करोड़ 94 लाख 40 हजार 532 रुपये की लागत वाली इस परियोजना को दो साल में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपमहापौर रविकांत शर्मा, उपमहापौर जगतार सिंह, पार्षद गुरुबख्श रावत, राजेश कालिया, चंद्रवती शुक्ला, शक्ति प्रकाश देवशाली, मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल, चरणजीव सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संचालन अंशु चांदना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed