{"_id":"68ed5547c935b72a50010de5","slug":"candle-march-in-sector-17-to-get-justice-for-ips-y-puran-kumar-chandigarh-news-c-16-pkl1091-844758-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईपीएस वाई पुरन कुमार को न्याय दिलाने को लेकर सेक्टर-17 में कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईपीएस वाई पुरन कुमार को न्याय दिलाने को लेकर सेक्टर-17 में कैंडल मार्च
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएस वाई पुरन कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को सेक्टर-17 प्लाजा में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस पार्षद सचिन गालव के नेतृत्व में आयोजित मार्च में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हुईं। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर वाई पुरन कुमार को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के डीजीपी की गिरफ्तारी और रोहतक के एसपी की बर्खास्तगी की मांग की। सचिन गालव ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जो सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है। जब तक आईपीएस वाई पूरण कुमार को न्याय नहीं मिलता यह लौ बुझने नहीं दी जाएगी।