{"_id":"fb472b7c0fc8fb327c11dc24f29a09e9","slug":"candidates-name-in-brail-language-on-evm-in-haryana-assembly-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीनों को चुनाव में ये खास सुविधा देगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीनों को चुनाव में ये खास सुविधा देगा आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Oct 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयवीर
विज्ञापन
सिंह आर्य ने कहा कि दृष्टिहीन मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान
केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर उम्मीदवारों के नाम
ब्रेल लिपि में चस्पा किए जाएंगे। जिससे दृष्टिहीन मतदाता खुद उम्मीदवारों
के नामों को पढ़ सकें।
सभी जिलों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होगी और वोटिंग के दिन उन मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों का भी निरंतर दौरा होगा।
आर्य ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं को फोटोयुक्त स्लिप दे दी गई हैं। जो मतदाता किसी कारणवश बीएलओ को नहीं मिल पाए हैं, उन्हें वे स्लिप मतदान के दिन उनके मतदान केंद्र पर भी बीएलओ द्वारा दे दी जाएंगी, ताकि उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने में परेशानी न हो।
जिन मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं है, वे आयोग द्वारा अधिकृत अन्य दस्तावेज दिखाकर अपना वोट डाल सकेंगे।