फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates from other states will be able to apply for HCS Judicial Branch recruitment

Haryana News: बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर एचपीएससी की मेहरबानी, बिना डोमिसाइल के कर सकेंगे आवेदन

Sat, 13 Jan 2024 04:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jan 2024 04:50 AM IST
सार

हरियाणा में सामान्य श्रेणी के पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के आने से सामान्य श्रेणी में प्रतियोगिता बढ़ेगी। हालांकि, आरक्षित पदों के लिए बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। इनके लिए हरियाणा के आरक्षित वर्ग के ही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Candidates from other states will be able to apply for HCS Judicial Branch recruitment
हरियाणा लोक सेवा आयोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौकरियों में भ्रष्टाचार और अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) एक फिर चर्चा में है। इस बार आयोग ने एचसीएस (न्यायिक शाखा) भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों पर मेहरबानी की है। इस भर्ती में वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास हरियाणा का डोमिसाइल नहीं है। उनको आयोग द्वारा जारी फार्म भरके स्व:हस्ताक्षित करके हरियाणा की उस रिहायश का पता लिखना होगा, जहां वे इस समय रह रहे हैं। 

विज्ञापन


आयोग के इस फैसले से मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले अभ्यर्थियों में रोष है। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी आयोग को निशाने पर लिया है। कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों के युवाओं की पहचान छिपाने के लिए यह फैसला लिया गया है, इसे तुरंत वापस लिया जाए। गौरतलब है कि आयोग ने एचसीएस (न्यायिक शाखा) के 174 पदों के लिए पद विज्ञापित किया है। 31 जनवरी तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

केवल सामान्य श्रेणी में बढ़ेगी प्रतियोगिता

हरियाणा में सामान्य श्रेणी के पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के आने से सामान्य श्रेणी में प्रतियोगिता बढ़ेगी। हालांकि, आरक्षित पदों के लिए बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। इनके लिए हरियाणा के आरक्षित वर्ग के ही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के पत्र से केवल बाहरी अभ्यर्थी खुद को हरियाणा का निवासी बता सकेंगे। सबसे बड़ा सवाल है कि केवल स्व हस्ताक्षरित फार्म अपलोड करने को कहा है, ऐसे में ये तस्दीक कौन करेगा कि बाहरी अभ्यर्थी कब से हरियाणा में रह रहा है या नहीं।

आयोग में लगातार खाली रह रहे पद

आयोग भर्ती के नियमों, शर्तों और सिलेबस में लगातार बदलाव कर रहा है। इसका असर ये है कि आयोग की अधिकतर भर्तियों में पद खाली रह रहे हैं। लिखित परीक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित के लिए 40 प्रतिशत की शर्त लगाई गई है। इसी प्रकार, एक दिन पहले ही पर्यावरण सहायक अभियंता के पदों को लेकर सिलेबस से हरियाणा सामान्य ज्ञान के 20 प्रतिशत अंकों हटा दिया गया है।

  इन भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी चयनित

भर्ती   कुल पद बाहरी राज्यों के
सहायक प्रोफेसर राजनीतिक शास्त्र 18 11
एसडीओ इलेक्ट्रिकल 80 78 (बाद में रद्द किया)
एसडीओ इलेक्ट्रिकल 99 77
लेक्चरर ग्रुप ब टेक्निकल 157 103
एचसीएस कार्यकारी शाखा-2017 3 1
डीएचओ (बागवानी) 26 12
एचसीएस-2022 बीडीपीओ 7 4

            इन भर्तियों में खाली रहे पद
 
भर्ती कुल पद  खाली पद
एचसीएस (कार्यकारी शाखा) 100 39
एडीओ कृषि विभाग 600 550
पीजीटी संगीत 80 55
पीजीटी राजनीतिक शास्त्र 287 95
लेक्चरर इलेक्ट्रिकल 61 21
लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग 44 10
लेक्चरर इंस्ट्रूमेंट 17 --
 

बिना डोमिसाइल के ही बाहरी राज्यों के युवा खुद हरियाणा का रिहायशी बता सकेंगे। इस पत्र को जारी करने का मतलब क्या है। सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे हरियाणा के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी मिले और वह लगातार मिल रही है। इस फैसले को वापस लिया जाए। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, हरियाणा।

 

पहले ये पता लग जाता था कि किस भर्ती में कितने बाहरी राज्यों के नौकरी लगे लेकिन अब सब हरियाणावी बताए जाएंगे। आयोग के चेयरमैन बिहार से हैं, इसलिए वह बाहर के युवाओं को हरियाणा में पूरा मौका दे रहे हैं। चेयरमैन को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। - रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed