{"_id":"5d885f098ebc3e016b6af826","slug":"candidates-for-punjab-bypoll-elections-in-four-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब उपचुनावः कांग्रेस से कैप्टन संदीप संधू हो सकते उम्मीदवार, शिअद से अयाली की टिकट पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब उपचुनावः कांग्रेस से कैप्टन संदीप संधू हो सकते उम्मीदवार, शिअद से अयाली की टिकट पक्की
Mon, 23 Sep 2019 11:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पंजाब में उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही चुनावी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। वहीं प्रत्याशियों के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। लुधियाना में दाखा हलके पर उपचुनाव होना है। यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक एचएस फूलका के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।
राजनीतिक दलों ने भी इस सीट पर अपने अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या पार्टी नेताओं की आपसी गुटबंदी है। पार्टी टिकट के लिए मेजर सिंह भैणी और अकाली दल से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद अमरीक सिंह आलीवाल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील कुमार जाखड़ का नाम भी सामने आया था हालांकि जाखड़ अपनी अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं। बताया जाता है कि कांग्रेस ने इस सीट पर गुटबंदी को खत्म करने के लिए बीच का रास्ता निकालने की सोची है। जिसके तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप सिंह संधू का नाम आगे लाया गया है।

Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने इस पर विचार एवं सर्वे करवा लिया है जिसके बाद कैप्टन संदीप संधू टिकट पक्की बताई जा रही है। ऐसे में कैप्टन संधू की टीम भी हलके में सक्रिय हो गई है। फेसबुक पर भी कैप्टन संधू की एक्टिविटी एकदम से बढ़ गई हैं। वहीं अकाली दल इस ने फिर से मनप्रीत सिंह अयाली पर विश्वास जताया है।
अयाली पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के एडवोकेट फूलका से हार गए थे। हालांकि मनप्रीत ने हलके में अपनी सरगर्मियां जारी रखी थी। पिछले दिनों छपार में हुई सियासी कांफ्रेंस में अकाली दल की स्टेज से बिक्रम सिंह मजीठिया ने अयाली की उम्मीदवारी के साफ संकेत दिए थे।
आम आदमी पार्टी की तरफ से नए चेहरे को तलाश की जा रही है। लोकसभा चुनाव में इस हलके से लीड लेने वाली सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी भी यहां से अपना उम्मीदवार उतारेगी। बटाला कांड में केस दर्ज होने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस की लोकप्रियता और बढ़ी है और पार्टी अकाली दल को अलविदा कहकर आए सुखदेव सिंह चक्क को मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। पार्टी उम्मीदवार बैंस की बेबाकी का लाभ चुनाव में अपने हक में वोट भुगताने के लिए कर सकता है।