फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates Came for Recruitment of Drivers in High Court stopped by Examiners for Not Bringing Certificates of both vaccines or the RTPCR report

चंडीगढ़: आरटीपीसीआर रिपोर्ट न होने पर परीक्षा देने से रोका, हाईकोर्ट में चालकों की भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों का हंगामा

Sun, 19 Sep 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 11:51 AM IST
सार

अभ्यर्थियों का कहना था कि 17 सितंबर को सूचना मिली थी, फिर कैसे आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आते। काफी सारे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में न जाने देने पर हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
Candidates Came for Recruitment of Drivers in High Court stopped by Examiners for Not Bringing Certificates of both vaccines or the RTPCR report
आरटीपीसीआर रिपोर्ट न होने पर परीक्षा से रोके जाने पर अभ्यर्थियों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में हाईकोर्ट में चालकों की भर्ती के लिए रविवार को अलग-अलग प्रदेशों से लोग पहुंचे थे। इस दौरान सेक्टर 47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल में स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षकों ने अभ्यर्थियों को रोक दिया। उनका कहना था कि अभ्यर्थियों को दोनों वैक्सीन का सर्टिफिकेट या 72 घंटे पहले की आरटीपीआर रिपोर्ट साथ लानी थी। 

विज्ञापन


वहीं अभ्यर्थियों का कहना था कि 17 सितंबर को सूचना मिली थी, फिर कैसे आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आते। काफी सारे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में न जाने देने पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालकों की भर्ती के लिए हिमाचल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। सुबह 7 बजे ही अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ सेंटर पर पहुंच गए।
विज्ञापन



9 बजे से केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की पंक्ति लग गई। इस दौरान सूचना दी गई कि जिन लोगों के पास दोनों वैक्सीन का सर्टिफिकेट या 72 घंटे पहले की आरटीपीआर रिपोर्ट नहीं है उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह सुनते ही हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद परीक्षकों ने अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को काफी समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों ने कहा कि गलती आपकी है और इसका भुगतान हम क्यों करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed