फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates appearing for Group D paper in Haryana will not have to pay for travel in roadways buses

Haryana: ग्रुप डी के पेपर के लिए फ्री मिलेंगी रोडवेज बस, 21-22 को होना है एग्जाम, सीएम ने किया एलान

Mon, 16 Oct 2023 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल/चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 03:36 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने एलान किया कि 21 और 22 अक्तूबर को परीक्षा होनी है। परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर ही पेपर के दिन का पास लिखा जाएगा और परीक्षा के दिन आने-जाने का कोई किराया नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Candidates appearing for Group D paper in Haryana will not have to pay for travel in roadways buses
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

21 व 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा के लिए हरियाणा सरकार अभ्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। दोनों दिन 6500-6500 रोडवेज की बसें लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संबंधित जिलों से दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की पूरी सूची परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क को सौंप दी गई है। इसी सूची के आधार पर बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी, सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक की। यह परीक्षा कुल 13,536 पदों के लिए 798 परीक्षा केंद्रों पर होगी और इसमें 1,375,151 उम्मीदवार भाग लेंगे। दोनों दिन सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होगी। 3.44 लाख अभ्यर्थियों के एक साथ परीक्षा देने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ समेत 17 जिलों में परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत हरियाणा के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले शामिल हैं। जींद, मेवात, रोहतक और चरखी दादरी में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। महिलाओं और दिव्यांगों को उनके गृह जिलों में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर वाहन ले जा सकेंगे दिव्यांग

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त को निर्देश दिए कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर ट्राइसाइकिल या फिर उनका अन्य परिवहन साधन ले जाने दिया जाए। केंद्र में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed