{"_id":"653000ece794c7dd4405b295","slug":"candidates-appearing-for-group-d-exam-in-haryana-will-be-able-to-travel-for-free-even-a-day-before-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप-डी परीक्षा: एक दिन पहले भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे परीक्षार्थी, इन स्कूलों में शनिवार को होगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप-डी परीक्षा: एक दिन पहले भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे परीक्षार्थी, इन स्कूलों में शनिवार को होगा अवकाश
Wed, 18 Oct 2023 09:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:31 PM IST
सार
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहते हैं, वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 अक्तूबर की शाम को भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा में 21 और 22 अक्तूबर को ग्रुप-डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरियाणा सरकार जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। इन दो दिन अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहते हैं, वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 अक्तूबर की शाम को भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। रोडवेज की जितनी भी बसें हैं, उन्हें सड़क पर उतार दिया जाएगा। पूरी कोशिश रहेगी कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
वहीं, सरकार ने परीक्षा के चलते उन शहरों के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी कर दी है, जहां ग्रुप डी की परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के वह स्कूल बंद रहेंगे, जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग 21 और 22 अक्तूबर को ग्रुप-डी के 13 हजार 536 पदों के लिए सीईटी की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा के लिए 11 लाख 84 हजार अभ्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा दोनों दिन चार पालियों में आयोजित की जाएगी। एक पाली में तीन लाख 44 हजार आवेदकों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे आरंभ होगी और 11:45 बजे खत्म होगी। दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद तीन बजे से आरंभ होगा और चार बजकर 45 मिनट तक चलेगी।
विज्ञापन