{"_id":"dae95d3ce0c2cc5603e52d7df8e6b2e9","slug":"candidates-allotted-election-symbols","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिह्न ? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिह्न ?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Mar 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग ने बुधवार को उम्मीदवारों को दोपहर बाद चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए गए। इस दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जहां अलॉट किए गए चिह्न को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
वहीं, एक महिला निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा कि वह जिस पार्टी की उम्मीदवार थीं, उसकी जगह उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार बना दिया गया है।
निर्दलीय उम्मीदवार शमशेर सिंह ने कहा कि उन्हें चुनाव चिह्न के तौर पर बैटरी टार्च दिया जाना था। लेकिन, जो बैटरी टार्च का चुनाव चिह्न उन्हें दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
उसकी जगह दूसरी तरह की टार्च का चुनाव चिह्न अलॉट किया गया। सिंह ने देर रात तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। वह चाह रहे थे कि उन्हें जलती हुई बैटरी टार्च वाला चिह्न दिया जाए। जबकि चुनाव विभाग ने उन्हें बिना जलती टार्च का चिह्न दिया।
विज्ञापन
निर्दलीय उम्मीदवार रीना शर्मा ने कहा कि उन्हें जय महाभारत पार्टी की ओर से अपना उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन, चंडीगढ़ के चुनाव विभाग ने उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार बना दिया।
इसकी शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगी। चंडीगढ़ के ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल अफसर तिलक राज ने कहा कि चुनाव विभाग ने मार्च में ही बैटरी टार्च का चिह्न संशोधित कर दिया है। संशोधित चिह्न में बैटरी टार्च जल नहीं रही है।
चुनाव विभाग की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को हाथ, भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर को कमल का फूल, बसपा की उम्मीदवार जन्न्त जहां को हाथी, आप की उम्मीदवार गुल पनाग को झाड़ू, सीपीआई (एलएल) लिबरेशन के उम्मीदवार कंवलजीत सिंह को तीन स्टार वाला झंडा अलॉट किया गया है।
इंकलाब विकास दल के खेम लाल बंसल को वाकिंग स्टिक, हिंदुस्तान एकता पार्टी के धर्मेंद्र सिंह को गैस सिलेंडर, जनता दल (यूनाइटेड) के सुरिंदर भारद्वाज को तीर और बहुजन मुक्ति पार्टी के सुरेंद्र कुमार को कॉट (चारपाई) चुनाव चिह्न दिया गया है।
निर्दलीय उम्मीदवार अजय संगला को गैस स्टोव, अमरजीत कौर को पॉट, जसमेर सिंह को हॉकी एंड बॉल, दीपक शुक्ला को कैंडल (मोमबत्ती), पवन कुमार शर्मा को काइट (पतंग), रमेश चंदर को बैट्समैन, रीना शर्मा को विसल (सीटी) और शमशेर सिंह को बैटरी टार्च चुनाव चिह्न अलॉट किया गया है।