{"_id":"65c5de5fefc68d73070ddd0c","slug":"candidate-will-spend-up-to-95-lakh-rupees-on-their-campaign-in-loksabha-election-in-punjab-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लोकसभा प्रत्याशी चुनाव में 95 लाख तक कर सकेंगे खर्च, डिजिटल से लेकर प्रिंट मीडिया तक पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लोकसभा प्रत्याशी चुनाव में 95 लाख तक कर सकेंगे खर्च, डिजिटल से लेकर प्रिंट मीडिया तक पर रहेगी नजर
Fri, 09 Feb 2024 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:09 PM IST
सार
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 350 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। चुनाव की तैयारियों से लेकर वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने तक जो भी खर्च आएगा उसमें इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फंड केंद्र द्वारा हर लोकसभा चुनाव में उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार
विस्तार
पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार पर 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।
इस चुनावी खर्च में प्रत्याशियों की रैली, सभा, बैठकों पर आने वाले खर्च के साथ प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म का चुनाव प्रचार- प्रसार के लिए इस्तेमाल करना शामिल रहेगा। इसके लिए अलग से कमेटी गठित की गई है। यह टीम प्रत्येक प्रत्याशी के प्रिंट के साथ डिजिटल मीडिया यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स या अन्य सोशल मीडिया पर किए गए प्रचार-प्रसार के खर्च का आकलन करेगी। इसे भी प्रत्याशी के चुनावी खर्च में शामिल किया जाएगा। इस खर्च के आकलन के लिए डीएवीपी रेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए 350 करोड़ रुपये का फंड
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 350 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। चुनाव की तैयारियों से लेकर वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने तक जो भी खर्च आएगा उसमें इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फंड केंद्र द्वारा हर लोकसभा चुनाव में उपलब्ध कराया जाता है। बशर्त चुनावी गतिविधि में हर प्रकार के खर्च को लेकर रसीद व अन्य बिल रूपी दस्तावेज फंड से खर्च लेने के लिए पेश करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
इन चुनावी खर्च का पूरा ब्योरा भारत निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाता है, जिसकी मंजूरी के बाद फंड का उपयोग किया जाता है। अगर तय किए गए फंड से अधिक चुनावी खर्च होता है तो उसका पूरा ब्योरा राज्य चुनाव आयोग को भारत निर्वाचन आयोग के पास भेजना होता है जिससे फंड को बढ़ाया जाता है।
लोकसभा चुनाव में टेंट, माइक, साउंड सहित 201 सामग्रियों की खर्च सूची जारी
सामग्री रेट लिस्ट (रुपये में)
-20 बाई 20 के टेंट, कॉडलेस माइक, साउंड सहित 3,000
-लाउडस्पीकर एंप्लीफायर, माइक्रोफोन प्रतिदिन के लिए 900
-ऑटो रिक्शा पर लाउडस्पीकर प्रचार करने का प्रतिदिन के लिए 2500
-साइकिल रिक्शा पर स्पीकर लगाकर प्रचार प्रसार करने पर प्रत्येक दिन का 1800
-रैली में ऑटो, बस, कार, कैब, मिनी कैब और ट्रक का प्रतिदिन का खर्च 1000 से 5400
-चुनाव के दौरान प्रत्याशी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी कार्यालय बनाने पर प्रति माह खर्च 5,500
-चुनाव के दौरान प्रत्याशी द्वारा शहरी क्षेत्र में पार्टी कार्यालय बनाने पर प्रति माह खर्च 11,000
-ग्रामीण मैरिज हॉल में चुनावी सभा या बैठक करने पर प्रतिदिन का खर्च 24,000 या फिर बिल की राशि, जो अधिक हो
-शहरी मैरिज हॉल में चुनावी सभा या बैठक करने पर प्रतिदिन का खर्च 45,000 या बिल की राशि , जो अधिक हो
-वीवीआईपी या प्राइम लोकेशन के हॉल में चुनावी सभा करने पर खर्च 60,000 या बिल की राशि, जो अधिक हो