फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Camp starts from today at Sukhna Lake, Indian players will practice

सुखना लेक पर आज से कैंप शुरू, भारतीय खिलाड़ी करेंगे अभ्यास

Wed, 03 Aug 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Camp starts from today at Sukhna Lake, Indian players will practice
चंडीगढ़। वाटर स्पोर्ट्स की वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम का कैंप बुधवार से सुखना लेक पर शुरू हो जाएगा। मंगलवार को 50 के करीब खिलाड़ी शहर पहुंच चुके हैं। कैंप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था पीयू के हॉस्टल में की गई है। बुधवार से खिलाड़ी अभ्यास करना शुरू कर देंगे। कैंप में देश से जूनियर, सीनियर, पुरुष, महिला वर्ग में 75 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। सितंबर माह में चेक रपब्लिक में वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। भारतीय कैंप में पंजाब यूनिवर्सिटी के जसकीरत बराड़, गुरुसा और अर्पिता मलिक सीनियर वर्ग में और जूनियर वर्ग मे क्रिश पंडिर का नाम शामिल हैं। कैंप कोच दीपक कुमार की अगुवाई में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंप में देशभर से बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। रोजाना सुबह और शाम अभ्यास कराया जाएगा ताकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान यह खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीत सकें।
विज्ञापन

कैंप में अभ्यास पर रहेगा पूरा ध्यान
पीयू के जसकीरत सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय कैंप में शमिल हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग मे ड्रैगन बोट इवेंट की दो किलोमीटर रेस में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान कोच के निर्देशों पर अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास पर उनका पूरा फोकस रहेगा।
विज्ञापन

रेगुलर अभ्यास कर रहीं अर्पिता
पीयू की अर्पिता मलिक वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय कैंप में महिला टीम के साथ हैं। वह चैंपियनशिप में 200 मीटर और 500 मीटर रेस में हिस्सा लेंगी। अर्पिता ने बताया कि कैंप में शामिल होने के लिए पिछले कई महीनाें से वह रेगलुर अभ्यास करती आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed