फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Camp on 8 to give 416 families flats in Maloya

416 परिवारों को मलोया में फ्लैट देने के लिए शिविर 8 से

Sun, 06 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Camp on 8 to give 416 families flats in Maloya
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने तीसरे ड्रा के 416 परिवारों को फ्लैट का आवंटन पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद सेक्टर-52 की टीन शेड में रहने वाले इन परिवारों को आठ दिसंबर से फ्लैट की चाबी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सीएचबी ने अनुसूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-52 के 416 परिवारों को मलोया में फ्लैट देने के लिए दो दिसंबर को कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकाला गया था। इसके बाद इन्हें सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड परिसर में आवंटन पत्र सौंपे गए। इन परिवारों को अब मकान की चाबी देने का काम आठ दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने मलोया के मकान नंबर-2219 और 2220 में पजेशन ऑफिस बनाया है। यहां पर लोगों के सभी दस्तावेजों की जांच कर मकानों की चाबी सौंपी जाएगी। लोगों को मलोया में मिले फ्लैट नंबर के अनुसार बुलाया गया है। लोगों को मलोया में मौके पर ही बिजली और पानी का कनेक्शन भी दिया जाएगा। मकान की चाबी देने के बाद लोगों को 3 दिन का समय दिया जाएगा, ताकि वह अपने पुराने घर को खाली कर सकें। गौरतलब है कि अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के अंदर ही टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। लोगों को यहां रहने के लिए हर महीने 3000 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

(पजेशन ऑफिस -एक)
दिनांक सुबह 9.30 बजे - दोपहर 1.30 बजे
8 - 2369 to 2372/3 - 2529 to 2532/3
9 - 2537 to 2540/3 - 2545 to 2548/3
10 - 2553 to 2558/3 - 2565 to 2570/3
11 - 2609 to 2614/3 - 2621 to 2626/3
12 - 2633 to 2638/3 - 2645 to 2650/3
(पजेशन ऑफिस -दो)
दिनांक - सुबह 9.30 बजे - दोपहर 1.30 बजे
8 - 2373 to 2376/3 - 2533 to 2536/3
9 - 2541 to 2544/3 - 2549 to 2552/3
10 - 2559 to 2564/3 - 2571 to 2576/3
11 - 2615 to 2620/3 - 2627 to 2632/3
12 - 2639 to 2644/3 - 2651 to 2656/3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed