फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   call to helpline number and get free ambulance facilities

हेल्पलाइन पर फोन कर 20 मिनट में पाएं मुफ्त एंबुलेंस सुविधा

Fri, 27 May 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 27 May 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
call to helpline number and get free ambulance facilities
एंबुलेंस

बड़ी राहत,  हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पाएं शहरी क्षेत्र में 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर मुफ्त  एंबुलेंस सेवा। राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली 108 एंबुलेंस की सुविधा आसानी से अब लोगों को मिल पाएगी। राज्य सरकार ने जिकित्जा हेल्थकेयर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए एंबुलेंस सेवा जारी रखने का फैसला है।

विज्ञापन


यह प्री हॉस्पिटल हेल्थकेयर कंपनी पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के अंतर्गत वर्ष 2021 तक पंजाब के नागरिकों को 108 एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगी। यह 108 सेवा एक टोल फ्री नंबर है जो कि किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नंबर से डायल किया जा सकता है। राज्य का कोई भी नागरिक शहरी क्षेत्र में 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर मुफ्त 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त जिकित्जा द्वारा चिकित्सा सहायता सेवा डायल 104 और महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए डायल 181 सेवा भी संचालित की जाती है। जिकित्जा वर्ष 2011 से अब तक 12 लाख लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कंपनी के सीईओ नरेश जैन ने बताया कि इस सर्विस के माध्यम से एंबुलेंस के माध्यम से 1508 शिशुओं की सफल डिलीवरी करवाई जा चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच कर उन्हें सहायता प्रदान करवा हमारे लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed