फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Call drop increased trouble, unable to talk to loved ones

कॉल ड्रॉप से बढ़ी परेशानी, अपनों से नहीं हो पा रही बात

Mon, 07 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Call drop increased trouble, unable to talk to loved ones
चंडीगढ़। शहर के दक्षिणी सेक्टर खासकर 50 और 51 के सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को कॉल ड्राप की समस्या से जूझना पड़ रहा हे। लोगों का कहना है कि कॉल ड्राप होने के कारण दूसरे सेक्टरों में जाकर फोन सुनना पड़ रहा है। यही नहीं ऑनलाइन पढ़ाई होने के चलते बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। यह सब दिक्कत बड़ैल जेल में लगे जैमर के कारण हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैमर का रेंज घटाया जाए ताकि परेशान दूर हो सके। लोगों का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
फोन कॉल ड्राप की समस्या जेल में लगे जैमर के कारण है। कुछ वर्ष पहले ठीक था। कोविड से पहले जेल प्रशासन से मिलकर जैमर की रेंज घटाने की मांग की थी। जेल प्रशासन ने आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। अब कोविड के कारण मिलने भी नहीं दिया जाता है। बच्चों की पढ़ाई की समस्या है।
विज्ञापन

-बेअंत सिंह, सरगोधा सोसाइटी, सेक्टर- 50
रिश्तेदार भी हो जाते हैं नाराज
बार- बार फोन कट जाने के कारण बात बीच में ही रह जाती है। कई महत्वपूर्ण बात होने पर फोन के कटने के कारण बात नहीं हो पाती। इससे रिश्तेदार भी नाराज हो जाते हैं कि उनका फोन जानबूझकर काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश भारद्वाज, ट्रिब्यून एनक्लेब सेक्टर- 50
प्रशासन हमारी दिक्कत को समझे
पिछले तीन वर्षों से अधिक परेशानी है। फोन करते ही कट जाता है। इससे कई बार दिक्कत होती है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। प्रशासन हमारी दिक्कत को समझे।
-गुरमेल सिंह, न्यू लाइट हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर- 51
फोन सुनने वाला हो जाता है नाराज
बात करते फोन कट जाता है। इससे सुनने वाला नाराज हो जाता है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे के लोगों का फोन कॉल ड्राप न हो। हम सभी बहुत परेशान हो रहे हैं। फोन कटने के बाद लगता भी नहीं है।
-मीना शर्मा, अजंता सोसाइटी सेक्टर- 51
पिछले तीन वर्षों से बड़ी परेशानी
दोपहर और शाम में अधिक दिक्क्त होती है। कॉल ड्रॉप होने की समस्या पिछले तीन वर्षों से आ रही है। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन इस पर ध्यान दे। फोन मिलाते ही कई बार कट जाता है।
-सुदर्शन बब्बल, चेयरमैन, पैराडाइज सोसाइटी सेक्टर- 50
बात करने के लिए जाना पड़ता है दूसरे सेक्टरों में
कॉल ड्रॉप होने के कारण बहुत दिक्कत होती है। हालत यह है कि रिश्तेदारों से या दूर में रहने वाले परिवार के सदस्यों से जरूरी बात करने के लिए दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ता है। इससे बड़ी परेशानी होती है।
-प्रदीप भारद्वाज, बीजे एनक्लेब, सेक्टर- 50
पोता पोती की पढ़ाई में बहुत दिक्कत
मेरी पोती और पोता छठी और चौथी कक्षा में पढ़ते हैं। कोविड के कारण ऑनलाइन पढ़ाई होती है। अब फिलहाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टी है, लेकिन पहले बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में भी दिक्कत आ रही थी। इसे ठीक नहीं किया गया तो स्कूल खुलने के बाद भी दिक्कत आएगी।

-बीएस रावत, बैंक ऑफ बड़ौदा सोसाइटी सेक्टर- 50
कोटस...
कल ही इसकी जांच करवा लेंगे। लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। जैमर है तो जेल के अंदर के लिए है। बाहर के लोगों के लिए दिक्कत नहीं आनी चाहिए। यदि जेल के अंदर से जैमर की समस्या हे तो संबंधित अथॉरिटी से बात करेंगे ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।
-एमसी सिंह, महाप्रबंधक, बीएसएनएल चंडीगढ़ और रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed